- गन्ना पर्ची की समस्या को लेकर चल रहा है धरना
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का गन्ना पर्चियों की समस्या को लेकर डीसीओ कार्यालय में धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। किसानों ने कहा कि जब तक संतोषजनक उत्तर नहीं मिल पाता धरना जारी रहेगा।
गन्ना पर्ची जारी करने के लिए राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का धरना डीसीओ कार्यालय में बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। धरने को संबोधित करते हुए वेदप्रकाश सिंह जिला महासचिव ने कहा कि किसानों को आज तीन दिन डीसीओ कार्यालय में पर्चियों को लेकर धरना देते हुए बीत गए। लेकिन जिला प्रशासन किसानों की सुनने को तैयार नहीं है।
उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं धरना जारी रहेगा। रामपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। किसानों की फसलों के दाम लगातार घट रहे हैं और खाद, बीज तथा बिजली का भार लगातार बढ़ता जा रहा है। महीपाल सिंह तोमर ने कहा कि गन्ने का भुगतान न होने से किसान का आर्थिक स्थिति कमजोर होती जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी मांगें शीघ्र पूरी नहीं की गई तो डीसीओ कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी।
सभा में कैलाश लांबा, जिलाध्यक्ष विनोद कुमार, रामपाल सिंह अमीन, भूपेंद्र सिंह, देवेश कुमार, उपेंद्र राठी, बिजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, विरेंद्र सिंह आदि ने संबोधित किया।

