Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

31 पैसे टूटकर 80.15 रुपये पर पहुंचा डॉलर के मुकाबले रुपया

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 31 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर पर फिसल गया। सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 80.15 रुपये पर कारोबार करता दिखा।

बाजार के जानकारों के मुताबिक ग्लोबल मार्केट में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते यह गिरावट दर्ज की गई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 80.10 पर खुला, बाद में और गिरावट दर्ज करते हुए 80.15 पर आ गया, जहां पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 31 पैसे की कमजोरी दर्ज की गई।

इससे पिछले कारोबारी सेशन में रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले 79.84 पर बंद हुआ था।

डॉलर सूचकांक 0.51% चढ़कर 109.35 पर पहुंचा

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.51 प्रतिशत बढ़कर 109.35 पर आ गया।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि फेडरल रिजर्व द्वारा मुद्रास्फीति से निपटने के लिए सख्त रुख अपनाने की बात कहने के बाद डॉलर में मजबूती आई।

ब्रेंड क्रूड वायदा 101 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर

इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.86 प्रतिशत बढ़कर 101.86 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर कारोबार करता दिखा।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 51.12 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img