- श्री श्वेताम्बर जैन स्थानक में चल रहे प्रवचन
जनवाणी संवाददाता |
शामली: मंगलवार को जैन स्थानक मंदिर में प्रवचन कर रही दिव्य साधिका रमेश कुमारी ने कहा कि अपने बच्चों के कल्याण के लिए उनको, भगवान के तप की ओर ले जाए। आत्मा अजर अमर है, आत्मा को कोई नहीं छू सकता है। शरीर नष्ट हो जाता है। यदि आत्मा शरीर के अंदर से निकल जाए तो शरीर मिट्टी का ढेर है। आत्मा को महसूस कर सकते हैं उसको छू नहीं सकते।
संयम से काम करने से हम धर्म की ओर आकर्षित होते है।श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं की शाकाहार, मांसाहार विषय पर निबंध प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें 14 बालिकाओं ने शाकाहार पर अपने विचार देकर सब को गौरवान्वित किया। छात्राओं को दिव्या साधिका द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर दीपक जैन, विजय जैन, सुनील जैन, राजेश जैन, सतीशचंद जैन, विमल जैन, सत्येंद्र जैन, राजकुमार जैन, अशोक जैन, जयकुमार जैन, राजीव जैन, अंकित जैन, अशोक जैन, नानक जैन, हेमचंद जैन, आदेश जैन आदि मौजूद रहे।

