Tuesday, May 26, 2026
- Advertisement -

नंगलामल में परिवार को बंधक बनाकर डाला डाका

  • तीन लाख की नकदी और 20 लाख के जेवरात लूट ले गए बदमाश
  • खाना खाया और दूध पी गए बदमाश
  • पुलिस चौकी से चंद कदम दूर दिया वारदात को अंजाम

जनवाणी संवाददाता |

मुंडाली: थानांर्तगत नंगलामल में बीती रात सशस्त्र नकाबपोश बदमाशों ने एक मकान में धावा बोलते हुए परिवार के तमाम सदस्यों को गन प्वाइंट पर लेकर एक कमरे में बंधक बना लिया। बदमाश मासूम की गर्दन पर छुरी रखकर उसकी मां को मकान के ऊपरी हिस्से में ले गए।

चॉबी नहीं बताने पर उन्होंने दोनों कमरों और उनमें रखे संदूक व सेफ का ताला तोड़कर तीन लाख नकदी और लगभग 20 लाख रुपये के आभूषण लूटे। वारदात के दौरान तसल्ली से दूध लड्डू खाकर बदमाश फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ितों के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने उन्हें बंधनमुक्त किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।

नंगलामल निवासी बाबू 57 पुत्र माशूक खेती-किसानी के साथ गन्ना मिल में मैली की ठेकेदारी करता है। उसके बेटे कोठियों में पत्थर लगाते हैं। बीती रात वह अपने परिवार सहित सोया हुआ था। तभी 15-16 सशस्त्र नकाबपोश बदमाश दीवार फांदकर उसके घर में घुसे और बाबू को गन प्वाइंट पर लेकर पूरे परिवार को जगवाया।

बदमाशों ने परिवार के तमाम सदस्यों को गन प्वाइंट पर लेते हुए एक कमरे में बंद कर दिया। फिर बाबू के डेढ़ वर्षीय पोते अब्दुल कादिर की गर्दन पर छुरी रख जान से मारने की धमकी देते हुए मासूम की मां इमराना को बुलाया और मकान के ऊपरी हिस्से में ले गए। बकौल इमराना वहां बदमाशों ने उससे कमरों की चाबी मांगी।

14 25

महिला द्वारा अनभिज्ञता जताने पर बदमाशों ने दोनों कमरों और उनमें रखे संदूक व सेफ अलमारी के ताले तोड़े। यहां लगभग 35 तोले सोने व साढेÞ तीन किग्रा चांदी के आभूषण और तीन लाख नकदी बदमाशों के हाथ लगी। फिर बदमाश इमराना को जान से मारने की धमकी देते हुए नीचे लाए और सभी कमरों को खंगाला। यहां लड्डू और दूध मिलने पर उन्होंने इमराना को भी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कमरे में बंद कर दिया। डेढ़ घंटा लूटपाट के बाद बदमाश तसल्ली से दूध व लड्डू खाकर फरार हो गए।

पड़ोसियों ने किया बंधनमुक्त

घटना के बाद पीड़ित परिवार का शोर सुन पड़ौसी मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा खोला। पुलिस को भी घटना से अवगत कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जुटाकर लौट गई। दोपहर में डॉग स्क्वाड, फोरेंसिक व सर्विलांस टीम को मौके पर बुलवाकर घटनास्थल व आसपास में जांच पड़ताल कराई। पीड़ित बाबू ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शातिराना ढंग से दिया वारदात को अंजाम

इमराना ने बताया कि बदमाश युवा थे। स्थानीय भाषा बोल रहे थे। औजारों का बैग साथ लाए थे। चाबी नहीं देने पर उन्होंने बैग से औजार निकाले और फटाफट ताले तोड़कर लूटपाट की। बदमाशों ने इमराना से न सिर्फ जेवरों की जानकारी ली। बल्कि आर्टिफिशियल ज्वैलरी वहीं छोड़ गए।

बताया कि पहले दो बदमाश दीवार फांदकर घर में घुसे जिन्होंने अंदर से दरवाजा खोला फिर उनके साथी घुस आए। तीन बदमाश मकान के मुख्य गेट, आठ कमरों के गेट और आंगन में तैनात रहे। जबकि पांच बदमाशों ने इमराना को मकान के ऊपरी हिस्से में ले गए। बदमाश एक छुरी घटनास्थल पर पड़ी छोड़ गए। जो पुलिस के कब्जे में है।

चौकी पर लगा ताला

जिस मकान में डकैती पड़ी है वह नंगलामल पुलिस चैकी से मात्र 500 मीटर दूर है।

13 24

बताया कि यहां पुलिसकर्मी कभी-कभार आते हैं। वारदात के बाद भी मंगलवार को पुलिस चैकी पर ताला लगा रहा।

खाना मांगकर जगाया

बदमाशों ने खाना खिलवाओ कहकर बाबू को जगाया और जगते ही गन प्वाइंट पर ले लिया। बदमाशों ने बाबू की पुत्रवधू से घर में रखे हथियार भी मांगे, लेकिन उसने हथियार होने से इंकार कर दिया। बाबू के पांच बेटों में फजरु व साबू पैतृक मकान में रहते हैं जबकि बाबू तीन बेटों के साथ साबिर, जाबिर, मुनाजिर इसी मकान में रहता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather: नौतपा की तपिश बढ़ाएगी मुश्किलें, इन बातों का रखें खास ध्यान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में भीषण गर्मी का...

Noida News: ग्रेटर नोएडा में झुग्गियों में लगी भीषण आग, 20 से ज्यादा जलकर राख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना...
spot_imgspot_img