Monday, May 25, 2026
- Advertisement -

आज दिनभर की 20 बड़ी ख़बरें, 03 सितम्बर 2022, देखें वीडियो


01– जदयू की बैठक में तय हो सकती है नीतीश कुमार की भूमिका!। होर्डिंग्स-बैनर ने कर दिया है 2024 की ओर इशारा।

नीतीश कुमार भले ही पीएम पद की दावेदारी को टाल रहे हों, लेकिन होर्डिंग्स और बैनर में लिखे नारे “प्रदेश में देखा, देश में दिखेगा”, “आगज हुआ, बदलाव होगा”, “जुमला नहीं, हकीकत” 2024 की तैयारी बताने के लिए काफी हैं।

01 NITISH KUMAR


02– चीफ जस्टिस उदय उमेश ने शेयर किया चार दिन का रिपोर्ट कार्ड। बोले- 1293 केसों का हुआ निपटारा।

चीफ जस्टिस इंडिया उदय उमेश ललित शुक्रवार को ‘बार काउंसिल ऑफ इंडिया’ द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह में कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने पिछले चार दिन में 1,293 विविध मामलों का निपटारा भी किया है।

02 CHIEF JUSTICE


03– सोनाली फोगाट मर्डर केस में हुआ बड़ा खुलासा। पीए सुधीर सांगवान ने कबूला गुनाह।

सोनाली फोगाट हत्या मामले में गोवा पुलिस के सूत्रों ने खुलासा किया है कि आरोपी सुधीर सांगवान ने सोनाली फोगाट मौत में साजिश की बात को कुबूल कर लिया है।

03 SONALI FOGAT


04– सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में ईओडब्लू ने नोरा फतेही से की पूछताछ। अभिनेत्री से 6 घंटे तक हुए सवाल-जवाब।

महाठग सुकेश चंद्रशेखर से नज़दीकी सम्बन्ध अभिनेत्री ने नोरा फतेही की मुश्किलें बढ़ाती नज़र आ रही हैं। आर्थिक अपराध शाखा ने शुक्रवार को सुकेश चंद्रशेखर ठगी केस में नोरा फतेही से करीब 6 घंटे तक पूछताछ की।

04 NORA FATEHI

 


05– पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय का पार्थिव शरीर सादाबाद पहुंचा। बीमारी के बाद आगरा में हो गया था निधन।

पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय का पार्थिव शरीर आगरा से उनके पैतृक नगर सादाबाद पहुंच चुका है। पूरे नगर में शोक की लहर है। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे हैं।

05 RAMBIR AGRA


06– यमुना एक्सप्रेस-वे से 20 फुट गहरी खाई में गिरी बीएमडब्ल्यू। नोएडा के दनकौर में चालक की मौत, एक घायल।

नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू अनियंत्रित होकर सड़क के 20 फुट नीचे गिर गई। जिससे वाहन चालक की मौत हो गई जबकि कार सवार एक व्यक्ति घायल हो गया।

06 NOIDA DANKAUR


07– कांग्रेस का रामलीला मैदान में रविवार को शक्ति प्रदर्शन। कई मुद्दों पर करेगी ‘हल्लाबोल’ रैली।

कांग्रेस पार्टी शनिवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में केंद्र सरकार के खिलाफ महंगाई, बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी वृद्धि जैसे मुद्दों पर हमला करेगी। राहुल गांधी समेत कई नेता रैली को संबोधित करेंगे।

07 RAHUL GANDHI


08– मुरादाबाद में सीएम योगी ने सुनी पदाधिकारियों की समस्याएं। जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ की बैठक।

मुरादाबाद मंडल के दो दिन के दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधि और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की समस्याएं सुनी। साथ ही सुझाव भी मांगे।

08 MURADABAD


09– अफसरों की कार्यशैली से नाराज धरने पर बैठे कारागार राज्यमंत्री। सीतापुर एसपी पर लगाए मनमानी का आरोप।

सीतापुर में शनिवार को प्रशासनिक अमले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रदेश के कारागार राज्यमंत्री और हरगांव से विधायक सुरेश राही कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठ गए। राज्यमंत्री के धरने पर बैठने की खबर से प्रशासन में हड़कंप मच गया।

09 SITAPUR


10– धमकी देकर सिरफिरे ने विवाहिता की दिनदहाड़े काटी गर्दन। हालत बेहद गंभीर, दो दिन से कर रहा था पीछा।

मेरठ के गंगानगर में आज शनिवार सुबह रक्षापुरम में डिफेंस कॉलोनी के छोटे गेट के सामने एक सिरफिरे युवक ने 25 वर्षीय महिला की गर्दन काट दी। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

10 MEERUT CRIME


11– दिल्ली-एनसीआर की तर्ज पर यूपी में बनेगा लखनऊ-एससीआर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश।

यूपी में अब दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर लखनऊ आसपास के क्षेत्रों का भी विकास किया जाएगा। इन क्षेत्रों को ‘उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र’ एससीआर के क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। लखनऊ समेत सात जिलों को मिलाकर SCR बनेगा।

11 CM YOGI


12– शहीद जवान की पत्नी को ड्रोन से ढूंढ रही बागपत पुलिस। नक्सली हमले में शहीद हुआ था जवान।

बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से अपहृत शहीद की पत्नी की बरामदगी के लिए ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। गांव बिजरौल निवासी विक्की तोमर ने बताया कि उसके जीजा धर्मेंद्र 16 साल पहले असम में नक्सली हमले में शहीद हो गए थे। जिसके बाद से उसकी बहन बेबी गांव में मायके में रह रही है। बताया कि मंगलवार को दूसरे वर्ग के लोगों से उधार दिए हुए रुपये वापस लेने गई थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी।

12 BAGHPAT


13– रैपिड रेल निर्माण के दौरान ओवरलोड क्रेन टूटकर मकानों पर गिरी। हादसे में महिला बच्चे समेत तीन लोग घायल।

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में शनिवार को रैपिड रेल के निर्माण के लिए सरिया चढ़ा रही ओवरलोड कंस्ट्रक्शन क्रेन टूटकर कई मकानों और दुकानों पर गिर गई। हादसे में महिला और बच्चे सहित तीन लोग घायल हो गए। वहीं, कई दुकानों और मकानों का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। क्षेत्रवासियों ने मुआवजे की मांग के चलते जमकर हंगामा किया।

13 MEERUT METRO


14– आंदोलन को तेज करने के लिए गांव-गांव कमेटी बनाएगा त्यागी समाज। आज शनिवार को भी जारी रहा धरना।

मेरठ में कई दिनों से चल रहा त्यागी समाज का धरना प्रर्दशन शनिवार को भी जारी रहा। अब आंदोलन को बढ़ाने के लिए हर जिले में गांव-गांव कमेटियों का गठन होगा।

14 MEERUT TYAGI


15– पेटीएम, रेजरपे और कैश फ्री के ठिकानों पर ईडी का छापा। जांच एजेंसी ने जब्त किये 17 करोड़ रुपये।

प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने पीएमएल एक्ट 2002 के तहत कर्नाटक के बेंगलुरू में छह ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी ने यह छापेमारी चाइनीज लोन एप केस में जांच के दौरान की। ईडी ने शनिवार को बताया है कि वह ऑनलाइन पेमेट गेटवे कंपनियों रेजरपे, पेटीएम और कैश फ्री के ठिकानों पर भी छापेमारी कर रही है।

15 PAYTM ED


16– नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का बदलेगा लुक। देखकर आएगी दुबई जैसी फीलिंग।

अब रेल मंत्रालय ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की प्रस्तावित डिजाइन की तस्वीरें जारी की हैं। तस्वीर इतनी लाजवाब है कि किसी अंतरराष्ट्रीय इमारत से कम नहीं लगती है। रेल मंत्रालय का कहना है कि पुनर्विकसित होने के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन कुछ ऐसा दिखेगा।

16 NEW DELHI


17– पाकिस्तान को खुफिया जानकारी देने के आरोप में मौलवी गिरफ्तार। आईएसआई को साझा करता था सूचना।

भारतीय सेना ने कश्मीर के किश्तवाड़ इलाके में रहकर पड़ोसी देश पाकिस्तान को खुफिया जानकारी देने के आरोप में एक मौलवी को गिरफ्तार किया है। सेना ने शनिवार को 22 वर्षीय मौलवी अब्दुल वाहिद को किश्तवाड़ इलाके में गुप्त सूचना मिलने के बाद दबोच लिया है।

17 JAMMU


18– भाजपा के खिलाफ नीतीश कुमार ने बनाया मास्टर प्लान!। विपक्ष एकजुट हुआ तो सफल होगा ‘मिशन दिल्ली’।

जेडीयू की ओर से प्रदेश कार्यालय में बीते शुक्रवार से मंथन हो रही है। आज जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। खबर मिली है कि नीतीश कुमार मिशन 2024 को देखते हुए दिल्ली जाएंगे और वह विपक्ष के नेताओं को एकजुट करने पर बातचीत करेंगे।

18 JDU BIHAR


19– भाजपा सांसद निशिकांत दुबे समेत 7 के खिलाफ एफआईआर दर्ज। एयरपोर्ट पर सुरक्षा में चूक का है मामला।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे समेत 7 लोगों के खिलाफ देवघर में एफआईआर दर्ज की गई है। एयरपोर्ट पर तैनात डीएसपी सुमन की ओर से निशिकांत दुबे समेत सात के खिलाफ देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा में चूक मामले को लेकर केस दर्ज किया गया है।

19 NISHIKANT


20– उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी की खरी-खरी। बोलीं, भर्ती घोटाले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने विधानसभा भर्ती में हुए कथित घोटाले पर कहा कि अनियमितताओं को सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले की एक महीने के भीतर जांच होगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

20 UTTARAKHAND

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather: नौतपा की तपिश बढ़ाएगी मुश्किलें, इन बातों का रखें खास ध्यान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में भीषण गर्मी का...

Noida News: ग्रेटर नोएडा में झुग्गियों में लगी भीषण आग, 20 से ज्यादा जलकर राख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना...
spot_imgspot_img