Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

बलरामपुर सदर विधायक पल्टूराम ने किया टीएचआर प्लांट का उद्घाटन

जनवाणी ब्यूरो |

बलरामपुर: आईसीडीएस विभाग को जनपद में ही निर्मित पुष्टाहार प्रदान किए जाने के लिए एक करोड़ रुपए की लागत से तहसील बलरामपुर के ग्राम पंचायत बिजलीपुर में निर्मित एवं स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित किए जाने वाले टीएचआर प्लांट का उद्घाटन विधायक बलरामपुर सदर पल्टूराम एवं मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान विधायक द्वारा हवन पूजा में भाग लेते हुए प्लांट के सकुशल संचालित होने की कामना की गई। विधायक ने कहा प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी के आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को पूर्ण करते हुए स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं का आर्थिक विकास किया जा रहा है। इस कड़ी में जनपद में टीएचआर प्लांट का संचालन स्वयं सहायता समूह द्वारा किया जाएगा। जिससे कि कई महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी।

28 2

उपायुक्त स्वतः रोजगार सूबेदार सिंह ने बताया कि टीएचआर प्लांट का संचालन कमल महिला न्यूट्रिशन इंटरप्राइजेज की महिलाओं द्वारा किया जाएगा जिसकी अध्यक्ष रीना देवी है। स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित पुष्टाहार को आईसीडीएस विभाग द्वारा खरीदा जाएगा जो कि आंगनवाड़ी केंद्रों में वितरित किया जाएगा।

इस अवसर पर उपायुक्त स्वतः रोजगार सूबेदार सिंह, जिला विकास अधिकारी गिरीश चंद्र पाठक, जिला कार्यक्रम अधिकारी निहारिका विश्वकर्मा, परियोजना निदेशक डीआरडीए चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी निलेश प्रताप सिंह, प्रधान ग्राम पंचायत बिजलीपुर अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी व जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img