Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

गर्मी का रुख बढ़ा, पारा पहुंचा 38 डिग्री पर

  • मौसम के बदलाव के कारण बढ़ेगी बीमारी भी

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: गर्मी का रुख लगातार बढ़ रहा है। सितंबर के महीने में जिस तरह से मौसम में गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। उससे साफ नजर आ रहा है कि इस महीने अब गर्मी रुख देखने को मिलेगा। शनिवार को 38 डिग्री पर तापमान पहुंच गया है। उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है।

हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है कि ग्लोबल वार्मिंग सिस्टम में गड़बड़ी होने के कारण गर्मी का असर बढ़ रहा है। ऐसे में बीमारी बढ़ने के भी संकेत रहते हैं। इस बार गर्मी का असर अन्य वर्षों के मुकाबले ज्यादा देखने को मिल रहा है। जिससे साफ और स्पष्ट है कि अंधाधुंध वनों का कटान होना और प्रदूषण का असर बढ़ना मौसम में बदलाव की स्थिति बनी हुई है। राजकीय मौसम वैधशाला पर शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

05 3

अधिकतम तापमान 76 एवं न्यूनतम तापमान 46 प्रतिशत दर्ज की गई। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि इस बार सितंबर के महीने में जिस तरह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। उससे लग रहा है कि अभी गर्मी का असर 15 सितंबर तक रहेगा। हालांकि मौसम में बदलाव होगा, लेकिन बदलाव के दौरान बीमारी भी बढ़ेगी। इसलिए बीमारी से बचने के लिए सावधानी भी बरतनी होगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img