- दूसरी किश्त नहीं आने से अधर में मकानों का लटका है निर्माण
जनवाणी संवाददाता |
सरधना: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर बनाने के चक्कर में सैकड़ों परिवारों ने खुद के कच्चे घर तोड़कर बेघर हो गए है। पात्र लोगों ने किसी तरह मकान की नींव भर दी, लेकिन अब किस्त को लेकर धक्के खाने को मजबूर है। शनिवार को पात्र महिला-पुरुषों ने नगर पालिका परिसर में जमकर बवाल काट प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। मांग की अगर उन्हें किस्त जारी नहीं की गई तो वह नपा में ही पड़ाव डाल लेंगे।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मुफ्त में पक्के मकान की चाह में कई परिवार बेघर हो गए हैं। किस्तें समय से नहीं पहुंचने की वजह से मकानों के निर्माण अधर में हैं। इस वजह से कई परिवारों को किराए के मकानों में रहना पड़ रहा है। शहर में प्रधानमंत्री आवास योजना का बुराहाल है। किश्त की राशि समय पर नहीं मिलने से कई मकानों का काम रुक गया है। ऐसे में पीड़ितों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
एक परिवार तो बेघर ही हो गया है। आलम यह है कि अब खुले आसमान के नीचे रात गुजरना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के चक्कर में दर्जनों गरीब परिवार बेघर हो गए हैं। क्योंकि पहली किश्त आने पर उन्होंने अपना कच्चा मकान तोड़कर भवन निर्माण शुरू करा दिया। मगर अब दूसरी किश्त आने के लिए तैयार नहीं है। जिसके चलते यह परिवार बेघर हो गए हैं।
विभाग की लापरवाही ने गरीबों के सिर से छत छीन ली है। शनिवार को पीड़ितों ने तहसील पहुंच कर डीएम से शिकायत करते हुए दूसरी किश्त दिलाने की मांग की। तहसील पहुंचे पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया था। करीब एक वर्ष पूर्व उनकी प्रथम किश्त भी आ गई थी।

जिसके तहत उन्होंने अपने कच्चे मकान तोड़कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। मगर आज तक योजना की दूसरी किश्त नहीं आई है। जिसके चलते मकानों का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। मतलब करीब परिवार नए मकान के चक्कर में पुराने मकान से थी हाथ धो बैठे।
दर्जनों परिवार योजना के लाभ पाने के चक्कर में बेघर हो गए हैं। जिसके चलते इन परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित ने डीएम दीपक मीणा से शिकायत करते हुए दूसरी किश्त जारी कराने की मांग की। ताकि उनके मकान का निर्माण कार्य पूरा हो सके। शिकायत करने वालों में रहीस, सोनू, शमीम, बिरजू, मनोज आदि शामिल रहे।
नहीं मिल सका प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ
किश्त के चक्कर में बेघर हुए रहवासियों को अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। योजना के तहत कच्चे मकान में निवासरत नागरिक पक्के मकान के लिए लाभ पाने की पात्रता रखते हंै, लेकिन जिनके पास मकान ही नहीं है, उन्हें अब तक इस योजना का लाभ नहीं मिला।
प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रभावितों को दिया जाएगा। इससे कि वे अपने घर दोबारा बना सके, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। योजना का लाभ देना तो दूर अधिकारियों ने दोबारा उनकी ओर मुड़कर देखा तक नहीं।

