Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

रुड़की बीटी गंज में शुरू हुआ रामलीला का मंचन

जनवाणी ब्यूरो |

रुड़की: रामलीला समिति बीटीगंज की ओर से रामलीला मंचन गुरुवार से शुरू हो गया। उद्घाटन शहर विधायक प्रदीप बत्रा, मेयर गौरव गोयल और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल के द्वारा किया गया।

बीटी गंज में रामलीला का मंचन शुरू हो गया। समिति की ओर से रामलीला मंचन स्थल से समिति के महामंत्री सौरभ सिंघल सहित समिति के पदाधिकारियों ने धर्म ध्वज के साथ शोभायात्रा को रवाना किया। बैंड-बाजे के साथ मां काली, भगवान शंकर की मनमोहक झांकियों ने शहर में भ्रमण किया।

शोभायात्रा सिविल लाइंस, मेन बाजार, अनाज मंडी, पहाड़ी बाजार, पुरानी तहसील से होकर मुख्य बाजार से होते हुए रामलीला स्थल बीटी गंज पहुंची। इस अवसर पर राकेश गर्ग, नवनीत गर्ग,मनोज अग्रवाल, रजनीश गुप्ता, प्रदीप जैन, विशाल गुप्ता, पीयूष जेन, शशिकांत अग्रवाल आदि समिति के सदस्य एवं पदाधिकारी शोभायात्रा में उपस्थित रहे।

शोभा यात्रा संपन्न होने के बाद शहर विधायक प्रदीप बत्रा, मेयर गौरव गोयल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की नमामि बंसल ने रामलीला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विशेष पूजा अर्चना की गई। शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि
रामायण एक प्राचीन धर्म ग्रंथ है जिसके रामलीला के जरिए मंचन से भगवान श्रीराम की आलौकिक लीलाओं के दर्शन होते हैं और बुराईयों को त्यागने व अच्छाइयों को ग्रहण करने की शिक्षा मिलती है।

मेयर गौरव गोयल ने कहा कि रामायण पर आधारित रामलीला आज भी प्रासंगिक एवं महत्वपूर्ण है क्योंकि इस पर अमल करके जीवन में आगे बढ़ा जा सकता है। रामलीला युवा पीढ़ी विशेषकर बच्चों में अच्छे संस्कार पैदा करने का सशक्त माध्यम है। इससे जहां सामाजिक बुराइयों के विरूद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा मिलती है वही बड़ों की आज्ञा का पालन करने व छोटो के प्रति स्नेह के साथ-साथ परिवार व समाज में समन्वय स्थापित करने की सीख मिलती है। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्री राम से सभी की सुख-समृद्धि की कामना की।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल ने कहा कि रामलीला के माध्यम से रामायण की भूल चुकी प्राचीन बातों की पुन: याद होती है। इन पर चलते हुए अपने दायित्वों का अच्छी तरह निर्वहन किया जा सकता है। उन्होंने आयोजकों से कहा है कि नियमों का पालन करते हुए अच्छे से रामलीला का मंचन कराया जाए सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जाए और दर्शक मास्क जरूर पहने।सौरभ सिंघल और राकेश गर्ग ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img