Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने निपुण भारत मिशन की कार्यशाला को किया सम्बोधित

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह ने कहा कि निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत प्रदेश को निपुण बनाये जाने के जो लक्ष्य दिये गये है उसे पूरा करने के लिए सभी लोग कार्य करे। उत्तर प्रदेश को निपुण प्रदेश बनाना है। सभी बेसिक शिक्षा अधिकारी अपने जनपद में निपुण भारत मिशन को पूरी गंभीरता से लेते हुये कार्य करे। कार्यशाला में निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत जो भी जानकारी प्रदान की गयी है। उसके अनुसार सभी लोग अपने जनपद में कार्य करे।

संदीप सिंह ने शनिवार को इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में निपुण भारत मिशन की दो दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुये कहा कि कोई भी कार्य निश्चित करके किया जायेगा तो अवश्य पूरा होगा। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत प्रदेश में बेसिक शिक्षा के अन्तर्गत संचालित स्कूलों में बेहतर कार्य हुआ है जिसकी प्रशंसा पूरे देश में की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले इसके लिए निरन्तर कार्य कर रहे है।

प्रमुख सचिव बेसिक दीपक कुमार ने कहा कि इस 2 दिवसीय कार्यशाला में आप लोगों के लिये मोटिवेशनल, टेक्नोलॉजी, ग्रुप लर्निंग एवं अकादमिक डिजाइन्स सेशन्स को सम्मिलित किया गया है, जिनका लाभ आप प्राप्त करें और यहाँ से जाने के बाद अपने जनपद के लिये एक माइक्रोप्लान अवश्य बनायें। इस अवसर पर महानिदेशक बेसिक शिक्षा विजय किरन आनन्द, संयुक्त निदेशक बेसिक गणेश शंकर, समस्त एडी बेसिक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं एसरजी व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img