- जिला प्रभारी मंत्री, सदर विधायक, विधायक पति, जिलाध्यक्ष व पूर्व सांसद ने किया पैंटून पुल का शिलान्यास
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: राज्यमंत्री व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास व प्रभारी मंत्री जिला बिजनौर कपिल अग्रवाल, सदर विधायक सुचि मौसम चौधरी व भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी ने ग्राम डेबलगढ़ में गंगा नदी पर पैंटून सेतु के निर्माण कार्य का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। उन्होने कहा कि सेतु बनने से क्षेत्रीय लोगों को काफी लाभ होगा।
बिजनौर सदर विधायक सुचि मौसम चौधरी व भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी के लगातार प्रयास से गांव डेबलगढ़ में गंगा नदी पर पैंटून सेतु का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। विधायक सुचि चौधरी ने बताया कि वर्ष 2018 में गंगा में नाव पलटने से दस लोगों की मौत हो गई थी।

तभी उन्होने क्षेत्रीय लोगों के समक्ष वचन दिया था कि वह अपने कार्यकाल में वह सेतु का निर्माण कराएंगी। उन्होने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसद मौर्य के सम्मुख्य गांव डैबलगढ़ में पैंटून पुल निर्माण, मंडावली, रावली व ब्रह्मपुरी मार्ग, बैराज फील्ड आॅफिस के सामने से तिबड़ी पूरनपुर तक लिंग रोड, मंडावर में मोहंडिया-किरतपुर मार्ग की मांग रखी थी, जो सभी स्वीकृत हो चुके है।

भाजपा नेता व विधायक पति ऐश्वर्य चौधरी ने बताया कि उन्होने दयालवाला क्षेत्र के लिए जो वादे किए थे उनमें गर्ल्स इंटर कॉलेज, गर्ल्स व बॉयस डिग्री कॉलेज, मंडावर से बालावाली तक सड़क निर्माण व पैंटून पुल कार्य पूर्ण हो चुके है। वह प्रधानमंत्री व प्रधान सेवक के बताएं मार्ग पर जनता की भलाई का कार्य कर रहे है।

इस दौरान जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन दिनेश कुमार, जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, पूर्व सांसद राजा भारतेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष राजीव राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी दीपक गर्ग मोनू, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, मनोज, संजू गुप्ता, जिला महामंत्री विनय राणा, एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड, एसडीएम सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक आदि मौजूद रहे।

