Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

रात में बूंदाबांदी, दिन में बदला मौसम

  • अभी मौसम में बना रहेगा उतार-चढ़ाव, दिन में उमस रही बरकरार

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: मानसून विदा होने का समय आ गया है, लेकिन अच्छी बारिश ना होने के चलते रात में हुई हल्की बारिश से थोड़ी राहत मिली है। अभी मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर बना रहेगा। दिन में थोड़ी उमस जरूर परेशान करेगी। पश्चिम उत्तर प्रदेश में मौसम उतार-चढ़ाव का दौर सितंबर के दूसरे सप्ताह में भी दिखाई दे रहा है। गर्मी कभी ज्यादा तो कभी कम हो रही है।

रात में भले ही थोड़ा मौसम बदल रहा हो, लेकिन दिन में अभी मौसम का असर ऐसे ही बना हुआ है। रात में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। जिससे मंगलवार को दिन का मौसम थोड़ा बदला हुआ दिखाई दिया। बदलते मौसम के साथ अभी तापमान में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

13 14

मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री रात का न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि बारिश 1.7 मिमी रिकॉर्ड की गई। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी हल्की बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं।

अच्छी बारिश की संभावना कम है। मानसून लौटने की स्थिति में आ गया है धीरे-धीरे मानसून की 15 सितंबर के बाद वेस्ट यूपी से विदाई शुरू हो जाएगी। संभावना है कि एक या दो अच्छी बारिश हो जाए, लेकिन अभी कोई ऐसा मजबूत सिस्टम नहीं दिखा जिससे अच्छी बारिश हो सके।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img