Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

विद्युत चोरी पर लगे अंकुश: सांसद

  • सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने विद्युत से संबंधित प्रोजेक्ट की सूची डिवीजनवार उपलब्ध कराने को कहा
  • जिला विद्युत समिति की बैठक में चोरी रोकने के उपायों पर बल
  • तार एवं ट्रांसफार्मर चोरी गैंग को चिन्हित करके हो कठोर कार्रवाई
  • विद्युत से संबंधित शिकायत के लिए विभागीय स्तर पर कॉल सेंटर जैसी व्यवस्था: डीएम दीपक मीणा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: विकास भवन सभागार में जिला विद्युत समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता करते हुए सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने भारत सरकार द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रो के लिए स्वीकृत ऊर्जा क्षेत्र में सभी केन्द्रीय योजनाओं/कार्यों के प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन के अनुश्रवण पर चर्चा की।

उन्होंने निर्देशित किया कि जनपद में विद्युत से संबंधित जिस भी प्रोजेक्ट पर कार्य किया जाना है, या प्रस्ताव भेजे गए हैं, डिवीजनवार, ग्रामीण एवं अर्बन एरियावार कराए जाने वाले कार्यों की प्राथमिकता सूची उपलब्ध कराई जाए। अलग-अलग क्षेत्रों में जो प्रोजेक्ट प्राथमिकता पर लेकर कार्रवाई की जानी है, विस्तृत रूप से जानकारी उपलब्ध कराएं।

बैठक में लाइन लॉस ग्रामीण एवं अर्बन क्षेत्र, विद्युत सप्लाई, तार एवं ट्रांसफार्मर चोरी, बिजली बिल तथा विभाग की ओर से की गई कार्रवाई की विस्तृत रूप से समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि विद्युत चोरी से संबंधित विभागीय स्तर पर प्लानिंग करते हुए अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्रवाई से पूर्व एक बार संबंधित क्षेत्र में चेतावनी एवं प्रचार-प्रसार किया जाए।

34 7

इसके बावजूद अगर बिजली चोरी की घटनाएं संज्ञान में आती है तो औचक निरीक्षण कर कठोर कार्रवाई की जाए। सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि ऐसा सिस्टम डेवलेप किया जाए, जिससे चोरी की घटनाओं पर रोक लग सके तथा चोरी करने वाले गैंग का पता लगाकर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा सके। निर्देशित किया गया कि विद्युत शट डाउन से पूर्व संबंधित क्षेत्र में ग्राम प्रधान/जनप्रतिनिधि आदि को सूचना दिया जाना सुनिश्चित किया जाए,

जिससे कि विद्युत कटने पर संबंधित क्षेत्र में असमंजस की स्थिति उत्पन्न न हो। तथा लगातार सूचनाओ का आदान-प्रदान त्वरित गति से किया जाता रहना चाहिए। जनपद में ओवरलोडिंग की समस्या दूर किए जाने के लिए क्षमता वृद्धि के संबंध में विभागीय कृत कार्रवाई की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया गया कि ऐसे ट्रांसफार्मर को चिन्हित करते हुए आवश्यक क्षमता वृद्धि कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।

गलत विद्युत बिल पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए उसके विरुद्ध कार्रवाई के लिए भी कहा गया। विद्युत समाधान सप्ताह के संबंध में सांसद ने निर्देशित किया कि इसके पश्चात भी इस प्रकार की कार्यवाही विभागीय स्तर पर नियमित रूप से चलती रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्युत से संबंधित शिकायत किए जाने के लिए आम जनमानस के लिए विभागीय स्तर पर कॉल सेंटर जैसी व्यवस्था भी बनाई जाए।

विभागीय नंबर बताए जाने पर इसका और अधिक विस्तार किये जाने के लिए निर्देशित किया गया। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने अर्बन पंचम में लाइनमैन स्तर पर अवैध उगाही किए जाने के संबंध में शिकायत किये जाने पर जिलाधिकारी दीपक मीणा ने संबंधित अधिशासी अभियंता जागेश कुमार को लाइनमैन के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि हर्ष गोयल सहित कमेटी के सदस्य तथा विद्युत विभाग के संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img