- जिलाधिकारी की निगरानी में गठित कमेटी ने किया निरीक्षण
जनवाणी संवाददाता |
ऊन: सरकार के दिशा निर्देशों के तहत जिलाधिकारी द्वारा राजकीय कालेज के भवनों के निरीक्षण के निर्देश दिए गए थे। जिलाधिकारी द्वारा गठित कमेटी द्वारा यमुना खादर राजकीय इंटर कालेज का निरीक्षण किया गया, जिसमें भवन की हालत खस्ता पाई गई। सरकार द्वारा राजकीय कॉलेज के भवनों के निरीक्षण के निर्देश दिए गए थे जिसके तहत जिला अधिकारी जसजीत कौर ने उप जिलाािकारी की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया जिसमें सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी, कालेज के प्रधानाचार्य व कमेटी के संचालक शामिल हैं।
कमेटी को कालेज के भवन का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए। बुधवार को उपजिलाािकारी निकिता शर्मा ने यमुना खादर राजकीय इंटर कालेज कमालपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भवनों की हालत बहुत खराब मिली। कमरों में फ र्श टूटा पड़ा था। खिड़की दरवाजे टूटे मिले कमरों की छत भी खराब हालत में है।
उपजिलाधिकारी निकिता शर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित समिति द्वारा कालेज की जांच की गई जिसमें भवन की हालत खराब पाई गई है जिसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है

