Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

गाइड्स ने तम्बू निर्माण कर आकर्षक रूप से सजाया

  • हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में स्काउट गाइड कैंप संपन्न

जनवाणी संवाददाता |

शामली: बुधवार को हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट गाइड कैंप के तीसरे दिन शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्या डा. दीपाली गर्ग ने ध्वजारोहण करके किया। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली गाइड छात्राओं ने तम्बुओं का निर्माण कर अपने अधिकारियों को बताया कि आपात काल में आवास न मिलने पर तम्बू लगाकर राहत दी जा सकती है। शिविर संचालक डीओसी स्काउट सुरेश कुमार, गीता रानी ने बताया ऐसी स्थिति में जहां कही बाढ़, भूकंप या भूस्खन हो जाए वहां लोगों को तम्बू लगाकर राहत, खाना, दवाई आदि की व्यवस्था में भागीदारी निभाई चाहिए।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या डा. दीपाली गर्ग ने भारत स्काउट गाइड के नियम बताए तथा अनुशासन का जीवन में महत्व बताया।
इस अवसर पर नीरजा वर्मा, मोनू गोयल, पारूल मलिक, उषा रानी, इंदू आर्या, ममता, मलिक, रेणुका, मधुबाला, सपना तोमर, तहजीब जहां आदी शिक्षिकाएं उपस्थित रही।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img