- विवि ने फिर से बढ़ाई तिथि, 23 से डाउनलोड होंगे आॅफर लेटर
- स्नातक में अब तक हुए 58900 एडमिशन
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: चौधरी चरण सिंह विवि की ओर से विवि परिसर व उससे संबंधित कॉलेजों में प्रवेश के लिए एक बार फिर से रजिस्ट्रेशन की तिथि को बढ़ा दिया गया है। विवि अनुसार अब छात्र-छात्राओं को स्नातक कोर्सों में रजिस्ट्रेशन के लिए 22 सितंबर तक का मौका दिया गया है। इन रजिस्ट्रेशन में कॉलेज और कोर्सो का चयन नहीं किया जाएगा। 23 सितंबर के बाद ब्लैंक आॅफरलेटर डाउनलोड किए जाएंगे। जिन कॉलेजों में सीटें खाली होंगी उनमें आॅफरलेटर जमा किए जाएंगे।
बता दें कि विवि परिसर व उससे संबंधित कॉलेजों मे स्नातक के लिए इस समय 30 कोर्र्सो में एडमिशन प्रक्रिया चल रही है। अब तक तीन मेरिट से 58900 एडमिशन हो चुके हैं। अब दूसरी ओपन मेरिट आनी है। छात्र-छात्राओं की मांग पर दोबारा रजिस्ट्रेशन खोल दिए गए हैं। इस समय विवि की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं, जो कि 22 तक होंगे। आॅफरलेटर कई कॉलेजों में जमा किए जा सकते हैं।
जहां भी सीटों के सापेक्ष मेरिट में नंबर आ जाएगा वहां पर एडमिशन लिया जा सकता है। प्रक्रिया अंतिम दौर में है, ऐसे में छात्र-छात्राएं एडमिशन ले लें। पोर्टल बंद होने के बाद किसी भी कॉलेज में एडमिशन नहीं लिया जा सकेगा। गौर करने वाली बात यह है कि दो मेरिट व एक ओपन मेरिट के बाद भी एडेड व राजकीय कॅलेजों में भी सीटें रिक्त है।
विवि से संबंधित मेरठ मंडल के छह जिलों में छात्र-छात्राओं को स्नातक प्रथम वर्ष ट्रेडिशनल और प्रोफेशनल कोर्स में प्रवेश को 98 हजार 251 सीटें खाली है। कॉलेजों में सबसे अधिक सीटें बीए कोर्स में खाली है। विवि परिसर में आनर्स और एनईपी कोर्स की सीट भी पूरी नहीं भरी जा सकी है। बीबीए और बीसीए जैसे कोर्स में भी 22 हजार सीटें रिक्त है।
जिलेवार सीटों का आंकड़ा
जिला रिक्त सीट
मेरठ 31570
बुलंदशहर 19300
गौतमबुद्धनगर 12960
गाजियाबाद 15770
बागपत 10019
हापुड 8820

