- टमाटर और आलू के दामों में हुआ इजाफा
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला हैं। जिसके चलते सब्जियों के दामों में इजाफा होना शुरू हो गया है। वहीं बारिश की वजह से भी सब्जियों के दाम बढ़ गए है। टमाटर पर 20 रुपये का उछाल आया है। वहीं हरे धनिये के दाम भी बढ़ गए है।
मेडिकल सब्जी विक्रेता राकेश ने बताया कि आसपास के जिलों में मेरठ में सब्जी का उत्पादन सबसे अधिक होता है। मेरठ से सब्जि दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा तक जाती है। दो दिन के अंदर सब्जियों के दामों में उछाल आया हैं, जो टमाटर 45 से 55 चल रहा था वह अब 65 से 70 तक पहुंच गया है।

त्योहार नजदीक है ऐसे में सब्जियों के दाम और भी बढ़ सकते है। क्योंकि अगले सप्ताह से नवरात्र शुरु होने जा रहे है। ऐसे में फल और सब्जियों के दामों में इजाफा होना तय है। अक्टूर में गाजर, गोभी, शलजम और मूली आने के बाद हरी सब्जियों की भरमार रहेगी।
- इस प्रकार हैं सब्जियों के दाम
मटर 120 रुपये किलो
बैंगन 40 से 50
टमाटर 60 से 70
नींब 100 से 120
हरी मिर्च 80 से 100
गोभी 100 से 120
मूली 30 से 40
आलू 28 से 30 रुपये किलो
अदरक 80
शिमला 40 से 50
भिंडी 30 से 40

