Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

महाप्रबंधक ने उत्‍तर रेलवे की कार्य प्रगति की समीक्षा

  • स्‍टेशनों पर यात्री सुविधाएं उपलब्‍ध कराने पर ध्‍यान केंद्रित
  • गतिशीलता में वृद्धि, संरक्षा और ढांचागत कार्यों की समीक्षा
  • समयपालनबद्धता को बेहतर बनाने पर बल, माल लदान और आय में वृद्धि पर बल

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने आज उत्‍तर रेलवे के विभागाध्‍यक्षों के साथ उत्‍तर रेलवे की कार्य प्रगति की समीक्षा की । बैठक में स्‍टेशनों पर यात्री सुविधाएं उपलब्‍ध कराने जिनमें प्‍लेटफार्मों का विस्‍तार, वाशेबल एप्रनों, प्‍लेटफार्मों का लेवल उठाने, दूसरे प्रवेश द्वार का प्रावधान, फुट-ओवर-ब्रिज, एस्‍केलेटर, लिफ्ट और दिव्‍यांगजनों के लिए सुविधा, स्‍टेशनों के मुख्‍य दवार सहित स्‍टेशन इमारतों में सुधार इत्‍यादि उपलब्‍ध कराने पर बल दिया । उन्‍होंने गतिशीलता में वृद्धि और अन्‍य विकासात्‍मक ढांचागत कार्यों व माल लदान के कार्यों की समीक्षा की ।

उन्‍होंने रेलगाड़ियों की समयपालनबद्धता के बेहतर रिकॉर्ड को बनाए रखने, गतिशीलता में वृद्धि से जुड़े कार्यों को तेज करने और प्रगति की जांच करने के अभियान चलाने के निर्देश दिए । उन्‍होंने रेलपथों पर संरक्षा बढाने पर बल दिया और कहा कि रेल परिचालन के दौरान आने वाली बाधाओं को समाप्‍त करने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए । उन्‍होंने वैल्‍डों के अनुरक्षण मानकों और रेलपथों के निकट पड़े स्‍क्रैप को हटाने के लिए जोन द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की।

उन्‍होंने रेलपथों, रेलगाडि़यों और परिसरों में विद्युत संरक्षा पर ध्‍यान केंद्रित करने पर बल दिया । रेलगाडि़यों की गति सीमा बढ़ाना हमारी प्राथमिकता है और इससे जुड़े कार्यों में तेजी लाई जानी चाहिए ताकि वे समय पर पूरा हो सकें। महाप्रबंधक ने रेलपथों के किनारे वृक्षों की छटाई और झाडि़यों व घास-फूस को हटाने के लिए किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया ।

गंगल ने रेल परिचालन में मानवीय भूलों को न्‍यूनतम करने पर बल दिया। उन्‍होंने कहा कि रेल पटरियों की दरारों और रेल वैल्‍डों की गहन निगरानी की जानी चाहिए और कोई त्रुटि नहीं छूटनी चाहिए।

फ्रेट बिजनेस डेवलपमेंट पर बात करते हुए महाप्रबंधक ने बिजनेस डेवलपमेंट यूनिटों को रेल उपयोगकर्ताओं के बीच विश्‍वास और सहयोग का वातावरण बनाने के निर्देश दिए। उन्‍होंने यह भी कहा कि रेलवे द्वारा दी जाने वाली रियायतें उसके सभी ग्राहकों तक पहुंचनी चाहिए। उन्‍होंने बताया कि खाद्यान्‍न और अन्‍य मदों के लदान में प्रत्‍येक माह के साथ वृद्धि बनी हुई है।

उत्‍तर रेलवे अपने उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित, सुगम और बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img