Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

कांग्रेस ने विधानसभा तक किया पैदल मार्च: कृष्णकांत पाण्डेय

  • महंगाई, बेरोजगारी से निजात के लिए विधानमंडल दल नेता ने किया पैदल मार्च: कांग्रेस

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: भारत जोडो यात्रा के आज 12 वें दिन श्री राहुल गांधी जी पुन्नप्रा, अलापुझा से चलकर सेण्ट मिसाइल कॉलेज चरथला अलापुझा तक पूरी की उसी क्रम में आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘‘मोना’’ ने उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र के पहले दिन तमाम मुद्दों को लेकर पैदल मार्च करते हुए विधानसभा पहुंची।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय ने बताया कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3570 किलोमीटर तक अब तक की हिन्दुस्तान की सबसे बड़ी ऐतिहासिक यात्रा राहुल गांधी के द्वारा आज 12 वें दिन की गयी। हमारी यात्रा का मुख्य मुद्दा देश के नौजवान बेरोजगारी से नाता तोडे़, रोजगार पाये, उद्योगमंद व्यापार बंद के द्वंद से व्यापारी बाहर आये, अमीरी गरीबी की खाई समाप्त हो, ग्लोबल हंगर इण्डेस में हम नेपाल और बंगलादेश से भी पिछड़ गये हैं इससे उबरें, संसाधनों की लूट समाप्त हो, महंगाई युक्त सत्ता से मुंह मोडे़, किसान नौजवान को आत्महत्या के दंश से बाहर आये, चीन भारत की सीमा छोड़े, साप्रादायिक विद्वेष समाप्त हो। इसी उद्देश्य के साथ कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा ‘‘ मोना ’’ ने विधानसभा तक पैदल मार्च कर उत्तर प्रदेश सरकार को एक संदेश देने का काम किया।

पाण्डेय ने आगे बताया कि विधानसभा तक की इस यात्रा का आश्य सरकार को बताना है कि बेरोजगारी और महंगाई भाजपा के दो भाई हैं। इस महंगाई बेरोजगारी के लिए भाजपा आर्थिक नीतियां जिम्मेदार हैं। एलपीजी सिलेण्डर 156 प्रतिशत, पेट्रोल 40 प्रतिशत, डीजल 75 प्रतिशत, सरसों का तेल 122 प्रतिशत, गेहूं का आटा 81 प्रतिशत, दूध 71 प्रतिशत, की बढ़ोत्तरी इस सरकार की पोल खोलती है।

कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता की यह यात्रा सरकार को सबक सिखाने का एक प्रयास रहा। मार्च में शामिल होने वालों में पूर्व मंत्री सतीश र्श्मा, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, विवेकानंद पाठक, अंकित तिवारी, शुभम सिंह, नसीम खान, आदि प्रमुख रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img