जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: देश की जानी मानी साहित्य संस्था साहित्य मंडल नाथद्वार की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सम्मान समारोह के दौरान हिंदी के क्षेत्र में अनवरत कार्य करने के लिए नजीबाबाद की वरिष्ठ साहित्यकार एवं पर्यावरण चिंतक रश्मि अग्रवाल को हिंदी साहित्य भूषण मानद उपाधि-2022 से अलंकृत किया गया। इस अवसर पर उन्हें अंग वस्त्र और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी हौसला अफजाई की गई।

