Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

श्रीराम के आदर्शों के अनुसरण कर जीवन में उतारें’

  • श्री हनुमानधाम पर 53वां रामलीला महोत्सव प्रारंभ

जनवाणी संवाददाता |

शामली: श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम के रंगमंच पर आयोजित 53वें रामलीला महोत्सव का सोमवार की रात्रि में भव्य उद्घाटन हो गया। रामलीला के प्रथम दिन नारद मोह लीला का मंचन किया गया। सोमवार की रात मुख्य अतिथियों अरविंद संगल व मानस अजय संगल ने सर्वप्रथम बाबा बजरंगबली के दरबार में पूजा अर्चना की। जिसके बाद मंदिर के प्रधान सलिल द्विवेदी के साथ पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने फीता काटकर तथा मानस अजय संगल ने दीप प्रज्वलित करके रामलीला का भव्य शुभारंभ किया।

इस अवसर पर अरविंद संगल ने कहा कि मैं हनुमान धाम के रंगमंच पर बचपन से रामलीला देखता आ रहा हूं, मेरा सौभाग्य है कि आज उसी रामलीला का उद्घाटन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मानस अजय संगल ने कहा कि रामलीला का मंचन भगवान श्री राम के आदर्शों को दर्शाता है। हमें श्रीराम के अदर्शो के चरित्र का अनुसरण करके अपने जीवन में उतारना चाहिए।

रामलीला के प्रथम दिन नारद मोह लीला का मंचन किया गया। जिसमें महर्षि नारद का अभिनय अखिलेश चतुवेर्दी एवं कामदेव का अभिनय राघव चतुवेर्दी के द्वारा किया गया। कलाकारों द्वारा किए गए अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 53वें रामलीला का मंचन में इस बार मथुरा के श्री अनंत भक्ति प्रकाश रामलीला मंडल के कलाकारों के द्वारा किया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...
spot_imgspot_img