Monday, August 24, 2026
- Advertisement -

टीम इंडिया की मोहाली हुई करारी हार, चार विकेट से ऑस्ट्रेलिया की जीत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत को चार विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस फॉर्मेट का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करते हुए 4 विकेट पर 208 रन बनाए थे। जवाब में कंगारू टीम ने 19.2 ओवर में 6 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अगला मैच 23 सितंबर को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।

हार्दिक पंड्या की कमाल की पारी

हार्दिक पंड्या ने मोहाली में कमाल की पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 30 गेंद में 71 रन बना दिए। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 5 छक्के निकले। आखिरी ओवर में तो हार्दिक ने कैमरन ग्रीन की जमकर धुनाई कर दी। इस ओवर में हैट्रिक छक्के के साथ उन्होंने 21 रन बनाए।

सूर्या की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

टीम इंडिया को दो झटके बहुत जल्दी लग गए थे। टीम के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली मैच में कुछ खास नहीं कर पाए। दोनों के आउट होने के बाद केएल राहुल का साथ देने सूर्यकुमार यादव आए और क्या शानदार पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 25 गेंद में 46 रन बना दिए। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शानदार छक्के और 2 चौके निकले। उनका स्ट्राइक रेट 184 का रहा। सूर्या का विकेट कैमरन ग्रीन ने लिया।

राहुल ने लगाई टी-20 करियर की 18वीं फिफ्टी

एशिया कप में खराब फॉर्म में चल रहे केएल राहुल की जमकर आलोचना हुई थी, लेकिन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में अपने पुरान रंग में नजर आए। उन्होंने 35 गेंदों का सामना किया और 55 रन बना दिए। उनके बल्ले से 4 चौका और 3 छक्का निकला। इस दौरान राहुल का स्ट्राइक रेट 157.14 का रहा। उनका विकेट जोश हेजलवुड ने लिया।

अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप में शतक लगाने के बाद फॉर्म में वापसी करने वाले विराट कोहली 7 गेंद में सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट नाथन एलिस ने लिया।

टिम डेविड ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू कर रहे हैं। वहीं, भारत के लिए आज का मुकाबला जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत नहीं खेल रहे हैं। उमेश यादव प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बने हैं। दिनेश कार्तिक को भी टीम में मौका मिला है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग इलेवन

भारत: केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव और हर्षल पटेल।

ऑस्ट्रेलिया: एरोन फिंच (कप्तान), कैमरन ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड, पैट कमिंस, नाथन एलिस, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।

दोनों टीमों के बीच भारत में पहली बार 2007 में क्रिकेट का सबसे छोटा फॉर्मेट टी-20 खेला गया था। सीरीज में सिर्फ एक मैच हुआ था और इस मैच में भारत को जीत मिली थी।

15 साल में पहला मौका है जब दोनों टीमें तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। पिछली बार 2019 में भारतीय सरजमीं पर आखिरी बार दोनों टीमें टी-20 सीरीज खेलने उतरी थीं। इस सीरीज में टीम इंडिया को 0-2 से हार मिली थी। यानी इस बार टीम इंडिया के पास तीन साल पुराना हिसाब चुकता करने का मौका है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉप 5 इंडियन बैटर्स में से अभी सिर्फ दो मौजूद हैं। महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह संन्यास ले चुके हैं तो वहीं, शिखर धवन क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट से बाहर चल रहे हैं। टीम का हिस्सा 2 खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली हैं। कंगारुओं की बात करें तो उनके 4 की-प्लेयर्स- डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, मिचेल स्टार्क और मार्कस स्टोइनिस हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Gold-Silver Price: सोने की चमक बरकरार, 1.63 लाख के पार पहुंचा भाव, चांदी में गिरावट

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: सोने की शुरुआत सोमवार को...

अमरावती अग्निकांड के बाद सीएम फडणवीस का बड़ा ऐलान, पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक मदद

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र...

Asha Singh: 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री आशा सिंह का निधन, लंबे समय से थीं बीमार

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img