Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

कटान से विस्थापित ग्राम कल्याणपुर के परिवारों को मिलेगी शहरी आवास कालोनी

जनवाणी ब्यूरो |

बलरामपुर: बाढ़ से विस्थापित ग्राम कल्याणपुर के 66 परिवारों के लिए बनेगी शहरी आवास कॉलोनी, जिसका शीघ्र ही मा॰ जनप्रतिनिधि गण द्वारा भूमि पूजन कराया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ महेंद्र कुमार द्वारा बाढ़ से विस्थापित ग्राम कल्याणपुर के लिए टेंगनहिया मानकोट में बनने वाले शहरी आवास कॉलोनी में मूलभूत सुविधाएं विद्युत, पेयजल, सड़क आदि उपलब्ध कराए जाने हेतु विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की गई।

उन्होंने कॉलोनी के नक्शे के अनुसार नाली, बाउंड्री वॉल, पार्क,सीसी रोड आदि बनाने में खर्चे का आकलन कर कन्वर्जेंस के माध्यम से कार्य कराए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी शहरी आवास कॉलोनी का नक्शा देख ले एवं नक्शे के अनुरूप कार्य कराएं। पेयजल कनेक्शन के लिए जल जीवन मिशन में डीपीआर में सम्मिलित किए जाने का निर्देश दिया गया। शहरी आवास कॉलोनी में सामुदायिक शेड, सोलर लाइट की व्यवस्था का निर्देश दिया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक डॉ ज्योति गौतम, एसडीएम बलरामपुर सदर राजेंद्र बहादुर, जिला विकास अधिकारी गिरीश चंद्र पाठक, परियोजना निदेशक चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी विकासखंड बलरामपुर व अन्य संबंधित अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहें बेबुनियाद, BPCL ने कहा-आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल)...

Delhi News: दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, विदेशी हथियार बरामद, 10 गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी...

West Bengal: AIMIM और AJUP का गठबंधन, ओवैसी बोले-‘लोगों को देंगे नया विकल्प’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ने बुधवार...

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1,600 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को...

LPG Booking: LPG बुकिंग समयसीमा में बदलाव की खबरें झूठी, सरकार ने किया खंडन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: LPG सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा...
spot_imgspot_img