- एसडीएम ने मौके पर पहुंच कर तौल सुचारू कराने का दिया आश्वासन
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: सरकार के आदेश के 15 दिन बीत जाने के बाद भी तहसील के धान क्रय केंद्रों पर तौल सुचारू न होने से भड़के किसानों ने भाकियू नेता बाबूराम तोमर, वीरेश राणा, सतपाल सिंह, प्रशांत चौधरी, देवेन्द्र चेयरमैन, चंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में मंडी के धान क्रय केंद्रों पर प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम ने किसानों की समस्या सुन कर तौल सुचारू कराने का आश्वासन दिया।
शनिवार को दोपहर धरना स्थल पर पहुंचे एसडीएम को भाकियू नेता बाबूराम तोमर ने बताया कि तौल क्रय केंद्र नंबर दो पर तौल इंचार्ज बाल सिंह ने अभी तक एक अक्टूबर से 500 कुंतल धान भी नहीं खरीदा है।
किसान अपना धान लेकर आता है तो उक्त तौल इंचार्ज बाल सिंह बहाने बनाकर किसान के धान को लेने से मना कर देता है जबकि किसान सरदार बलवेंद्र सिंह, सरदार जगमीत सिंह, सरजीत सिंह, अलबेल सिंह, दिलबाग सिंह, परनाम सिंह, वरीयाब सिंह, जसवंत सिंह आदि किसान तीन दिन और रात से धान क्रय केंद्र पर अपने धान की तौलाई को परेशान हो रहें है।
किरतपुर मंडी के धान क्रय केंद्र पर तौल बंद है और धान की सामान्य वैरायटी के पी आर 126 और 121 क़िस्म के धान की खरीद को मना करने से किसानों में आक्रोशित किसानों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए रविवार और अवकाश के दिनों में भी तौल सुचारू रखने और दोनों क्रय केंद्रों पर एक एक अतिरिक्त तौल कांटों की बढ़ोतरी की मांग की, किसानों की शिकायत पर एसडीएम बृजेश सिंह ने किसानों के सामने ही क्रय केंद्र का स्टॉक और स्टॉक रजिस्टर चेक किया तो वास्तव में तौल प्रभावित मिलने पर तौल इंचार्ज बाल सिंह को फटकार लगाई।
किसानों को अब शासन के आदेश अनुसार तौल सुचारू कराने और प्रत्येक धान क्रय केंद्र पर 300 कुंटल धान रोज तौल कराने की मॉनिटरिंग के आदेश देने पर किसानों ने धरना समाप्त किया। भाकियू नेता बाबूराम तोमर के नेतृत्व में किसानों ने एसडीएम से मांग की सीज़न अब जोर पर है तो इस समय रोज एक तौल क्रय केंद्र पर 500 कुंतल तक धान की तौल होनी चाहिए थी।
एसडीएम बृजेश कुमार ने किसानों की समस्या का शीघ्र ही समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर राजवीर सिंह, रामावतार सिंह, बलराम सिंह, सुरेश राजपूत, देवेन्द्र राजपूत, सतनाम सिंह, दिलावर सिंह, जोगा सिंह, सरदार सरजीत सिंह, सतीश कुमार धर्म वीर सिंह, कुंवर प्रधान, ओमेंद्र सिंह, अरुण कुमार, जगदीश सिंह, अमित कुमार, मोहित कुमार, बिनित कुमार, अजीत सिंह, शानू आदि ने धरने को संबोधित किया

