Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

20 लाख में तैयार भवन आज तक नहीं हुआ इस्तेमाल

  • सरकारी धन की बर्बादी: जान जोखिम में डालकर क्षतिग्रस्त पुराने भवन में काम करना मंजूर

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: सरकारी पैसे की बेकर्दी देखनी है तो सरधना से बेहतर जगह कोई नहीं होगी। क्योंकि यहां लाखों में तैयार बिल्डिंगों को इस्तेमाल किए बिना ही खंडहर बनने को छोड़ दिया जाता है। सरधना के जुल्हैड़ा रोड पर करीब 20 लाख रुपये से भी अधिक लागत से बना किसान सेवा सहकारी समिति का भवन आज तक इस्तेमाल नहीं हुआ है।

सहकारी समिति के अधिकारी आदतों के मुताबिक क्षतिग्रस्त पुराने भवन में ही अपना काम चला रहे हैं। जान जोखिम में डालना मंजूर है मगर नए भवन में जाना उन्हें गवारा नहीं है। ऐसे में समिति के बजाय यह असामाजिक तत्वों का अड्डा बना हुआ है। हालत यह है कि देखरेख के अभाव में भवन खंडहर में तब्दील होने लगा है।

सरधना में बिनौली रोड घनश्याम मंडी परिसर में किसान सेवा सहकारी समिति का दफ्तर है। यह भवन पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो चुका है। इस समस्या को देखते हुए सरकार द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत जुल्हैड़ा रोड पर सहकारी समिति के लिए नए भवन का निर्माण कराया था। छह वर्ष पूर्व बने इस भवन के निर्माण में 20.67 लाख रुपये की लागत आई थी।

भवन बनने के बाद समिति को हैंडओवर भी कर दिया गया। मगर आज तक समिति के पदाधिकारियों ने इस भवन में ट्रांसफर होना गवारा नहीं समझा। बस पुरानी आदतों के साथ क्षतिग्रस्त भवन में परेशानियों के साथ काम करने में लगे हुए हैं। जान जोखिम में डालकर पुराने भवन में काम करना मंजूर है मगर नए भवन में सिफ्ट होना नापसंद। अधिकारियों की मनमानी के चलते किसान इसी भवन में आने को मजबूर हैं।

वहीं देखरेख के अभाव में नया भवन खंडहर में तब्दील होने लगा है। परिसर में झाड़-फूंस उग आई हैं। चोर भवन के खिड़की दरवाजे तक उखाड़ कर ले गए हैं। फिलहाल यह भवन असामाजिक तत्वों की शरण गाह बना हुआ है। यदि अधिकारी इस भवन में ट्रांसफर हो जाएं तो उन्हें परेशानियों से निजात तो मिल ही जाएगी। साथ ही इस भवन का सही उपयोग हो सकेगा। मगर अफसासे अधिकारी अपनी मनमानी चला रहे हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img