- पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने खंद्रावली में किया श्रमदान
जनवाणी संवाददाता |
शामली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत जनपद के अमृत सरोवर पर होमगार्ड्स ने पौधारोपण अभियान चलाया। उपायुक्त स्व: रोजगार शैलेन व्यास ने बताया कि मनरेगा योजनान्तर्गत समस्त ग्राम पंचायतों में एक-एक अमृत सरोवर का निर्माण करया जाना है। जनपद में अभी तक 46 अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है जबकि 106 अमृत सरोवरों पर कार्य चल रहा है। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बुधवार को विकास खंड कांधला की ग्राम पंचायत खंद्रावली में अमृत सरोवर पौधारोपण कार्यक्रम में पूर्व भाजपा विधायक तेजेन्द्र निर्वाल, होमगार्ड एवं ग्रामीणों ने श्रमदान करते हुए अमृत सरोवर पर वृक्षारोपण किया।
इसके अलावा विकास खंड कैराना की ग्राम पंचायत कैराना देहात में भाजपा कार्यकारिणी सदस्य अनिल चौहान एवं ग्रामीणों ने अमृत सरोवर पर पौधारोपण कार्यक्रम में श्रमदान किया। इसी तरह ग्राम पंचायत तितरवाड़ा में ग्रामवासियों एवं मनरेगा श्रमिकों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। उन्होंने वृक्षारोपण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों द्वारा ग्रामीणों जल संचयन एवं तालाबों के विकास की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए जनता को श्रमदान किये जाने हेतु जागरूक किया। इस अवसर पर समस्त संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

