- मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा
जनवाणी संवाददाता |
शामली: क्रांति सेना के कार्यकर्ताओ ने मंदिरों में हो रही चोरियों की घटनाओं के साथ-साथ गौवंशों की मौतों पर नाराजगी जताते हुए पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक ज्ञापन भेजा।
बुधवार को क्रांति सेना के कार्यकर्ता नगर के प्रसिद्ध मन्दिर हनुमान टिल्ला पर एकत्रित हुए। यहां क्रांति सेना के अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में हिंदूवादी सरकार होने के बावजूद भी पिछले काफी दिनों से कैराना सहित प्रदेश के कई प्रसिद्ध मंदिरों में चोरी व मूर्तियां खंड़ित की जा चुकी है परंतु पुलिस-प्रशासन का खुलासा करने में विफल साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि क्रांति सेना स्वतंत्र हिन्दू वादी संगठन है जो हमेशा हिन्दू हितों कै लिए सड़कों पर संघर्ष करती रहेगी। क्रांति सेना के कार्यकर्ता हनुमान टिल्ला से पैदल मार्च निकालते हुए शहर के शिव चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद बोस की मूर्ति पर पहुंचें। यहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विशु राजा को सौंपा।
इस अवसर पर सहारनपुर मंडल अध्यक्ष अमित अग्रवाल उर्फ बंटी तथा शामली जिलाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज ने गौवंशों में लंपी वाइरस की बीमारी को लेकर पशु विभाग के अधिकारियों को घेरते हुए कहा कि गौ वंशों के नाम पर सरकार द्वारा भेजे जा रही अनुदान राशि को सही तरह खर्च नहीं किया जा रहा है। जिससे गौवंश तड़प कर मर रहे है। कार्यक्रम में पंकज वालिया ने भी विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर आनंद प्रकाश गोयल, इंद्रपाल चौतरा, संजय आर्य, सतेंद्र मलिकपुरा, मिंटू मेहरा, ओमकार मस्ताना, संदीप कुमार, पप्पन ठाकुर, विशाल, मन्नू, प्रवीण सरदार, लोकेश कुमार, सुखराम आदि मौजूद रहे।

