जनवाणी संवाददाता |
बुढ़ाना: भाजपा के पूर्व विधायक उमेश मलिक बृहस्पतिवार को विकास खंड़ कार्यालय पहुंचे। कार्यालय के मिटिंग हॉल में भाजपा के सेवा पखवाडें के अंतर्गत जल बचाने को लेकर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर पूर्व विधायक कहा कि बुढ़ाना विधान सभा क्षेत्र डार्क जॉन की श्रेणी में आता है। इस क्षेत्र का जल स्तर गिरता जा रहा है।
उन्होनें कहा कि जल स्तर का गिरना भारी समस्या है। हमें अपने बच्चों का जीवन बचाना है तो जल बचाना होगा। उन्होनें जल बचाने के विभिन्न सुझाव दिए। अपनी कार को बाल्टी से धोने, बगीचे को फुब्बारे से सीचनें, नहाने में बाल्टी का प्रयोग करने, पशुओं को नहलाने में पाईप का नही बाल्टी का प्रयोग करें आदि सुझाव दिए।
इस मौके पर भाजपा नेता ठा. रामनाथ सिंह, राजेश संगल, सचिन संगल, बबलू, आशीष, विजय, श्रीकांत व खंड़ विकास अधिकारी सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।

