Saturday, May 23, 2026
- Advertisement -

कंधार एक फुल एक्शन फिल्म है: अली फजल

CineVadi 2


सुभाष शिरढोनकर |

‘फुकरे’ 2013 में रिलीज हुई थी। इसका दूसरा पार्ट ‘फुकरे रिटर्न्स’ 2017 में आया था। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट कंपनी इसका तीसरा भाग बना रहे हैं जिसे मृगदीप सिंह लांबा डायरेक्ट कर रहे हैं। ‘फुकरे 3’ में ऋचा चड्ढा, पंकज त्रिपाठी, वरूण शर्मा और पुलकित सम्राट नजर आएंगे। हालांकि एन शूटिंग शुरू होने से कुछ दिन अली फजल ने खुद को इस फिल्म से अलग कर लिया था लेकिन बाद में उनकी फिर से एंट्री हो गई। बॉलीवुड में अली फजल को अब तक ज्यादा बड़े किरदार तो नहीं मिले लेकिन वह छोटे किरदारों में, बड़ा असर छोड़ते रहते हैं। अली पिछली बार इंग्लिश फिल्म ‘डेथ आॅन द नाइल’ में दिखे थे। हॉलीवुड की फिल्म ‘कंधार’ की शूटिंग वो खत्म कर चुके हैं। बॉलीवुड की तरह हॉलीवुड में भी निरंतर काम करने वाले एक्टर्स की फेहरिस्त में, अली फजल अब एक बड़ा नाम बन चुके हैं। ‘फुकरे 3’ के अलावा अली फजल ‘खुफिया’ और ‘हैप्पी अब भाग जाएगी’ में भी व्यस्त हैं। प्रस्तुत हैं अली फजल के साथ की गई बातचीत के मुख्य अंश:

‘फुकरे 3’ का हिस्सा बनने के लिए सहमति देने के बाद अचानक आपने खुद को फिल्म से अलग कर लिया और अब एक बार फिर फिल्म में आपकी एंट्री हो चुकी है?
-दरअसल मेकर्स ‘फुकरे 3’ के लिए मेरी जो डेट्स चाहते थे, वह मेरे पास नहीं थी क्योंकि वे डेट्स मैं पहले ही विशाल भारद्वाज को ‘खुफिया’ के लिए दे चुका था। यह फिल्म वैसे ही कोरोना के कारण काफी लेट हो चुकी थी, इसलिए मुझे लगा कि फिल्म से अलग हो जाना ही बेहतर होगा लेकिन फिर अचानक गुंजाइश निकल आई और मैं फिल्म कर रहा हूं।

कोरोना के बाद अब फिल्में सामान्य रूप से मल्टीप्लेक्स और थियेटर्स में रिलीज हो रही हैं लेकिन इसके बावजूद आपकी फिल्म ‘खुफिया’ को ओटीटी पर आॅन स्ट्रीम किया जाएगा?
-डेढ़ साल पहले, जब कोरोना पीक पर था, तभी इस फिल्म के लिए नेटफ्लिक्स के साथ डील हुई थी। एक तरह से कहा जाए तो वह इस फिल्म के रिलीज पार्टनर हैं।

कोरोना के दौरान आपने ‘माइंड द मल्होत्रा‘ (2019) द्वारा ओटीटी पर दस्तक दी थी। उसके बाद ‘फोरबिडन लव’ (2020) और ‘रे‘ (2021) जैसी वेब सीरीज में आप नजर आए थे लेकिन अब शायद आप वेब सीरीज में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं?
-मैं वेब सीरीज उस वक्त से कर रहा हूं, जिस वक्त इनका ठीक तरह से प्रचलन शुरू भी नहीं हुआ था। मैंने 2009 में पहली वेब सीरीज ‘बॉलीवुड हीरो’ की थी। उसके बाद 2015 और 2016 में वाई फिल्म के लिए भी मैंने दो वेब सीरीज की थीं। अमेजन प्राइम वीडियो के लिए मैं ‘मिजार्पुर’ जैसी अत्यंत लोकप्रिय वेब सीरीज कर चुका हूं। अब मैं इसका तीसरा सीजन कर रहा हूं।

इस बार ‘मिजार्पुर 3’ में दर्शकों के लिए नया क्या होगा?
-इसमें मैं यानी कि गुड्डू भैया अखंडानंद त्रिपाठी से से बदला लेते हुए नजर आऊंगा। अखंड़ानंद त्रिपाठी का किरदार पंकज त्रिपाठी निभा रहे हैं। इस बार सबसे खास बात यह है कि इसके एक्शन सीक्वेंस काफी कुछ ‘केजीएफ 2’ के क्लाइमैक्स की तरह हैं।

तिग्मांशु धूलिया की ‘मिलन टॉकीज’ (2019) करने के बाद आप ‘द ग्रेट इंडियन मर्डर’ पर आधारित उनकी अगली फिल्म में नहीं हैं, जबकि ऋचा चड्ढा उसका हिस्सा हैं?
-तिग्मांशु सर से मैंने काफी कुछ सीखा है। मैं उन्हें अपना उस्ताद मानता हूं। अपनी व्यस्तता के चलते मैं उनके इस ड्रीम प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बन सका, इसका मुझे बेहद अफसोस है।

हॉलीवुड फिल्म ‘डेथ आॅन द नाइल’ के बाद अपने अगले हॉलीवुड प्रोजेक्ट ‘कंधार’ के बारे में कुछ बताइए?
-यह एक फुल एक्शन फिल्म है। फिल्म की कहानी अफगानिस्तान में रक्षा खुफिया एजेंसी के काम करने के तरीके पर आधारित है। स्कॉटिश एक्टर जेरार्ड बटलर पश्चिम एशिया में सक्रिय अमेरिकन खुफिया एजेंसी सीआईए अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। इसमें मेरा किरदार बेहद रोमांचक है। इसे रिक रोमन वॉ डायरेक्ट कर रहे हैं। यह पहली ऐसी हॉलीवुड फिल्म होगी, जिसकी पूरी शूटिंग सऊदी अरब में हुई है।


janwani address 7

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

करियर अवसर: एआईईएसएल में 65 पदों के लिए आवेदन, उम्र सीमा 52 वर्ष

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआई इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (एआईईएसएल)...

Gopal Rai: हाईकोर्ट का सख्त कदम, गोपाल राय को जारी किया अवमानना नोटिस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को...

UP News: यूपी में बिजली संकट, मायावती ने जताई गंभीर चिंता, तत्काल कदम उठाने की मांग

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय...

UP News: डीआईजी कार्यालय के बाहर विवाद, सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में...
spot_imgspot_img