Thursday, June 4, 2026
- Advertisement -

आज दिनभर की 20 बड़ी ख़बरें, 30 सितम्बर 2022, देखिये वीडियो न्यूज़


01– कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए खड़गे ने दाखिल किया नामांकन। बागी गुट जी23 ने भी किया समर्थन।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। कांग्रेस के बागी गुट के नेताओं ने खड़गे का समर्थन किया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, अंबिका सोनी, पवन बंसल, आनंद शर्मा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मुकुल वासनिक, मनीष तिवारी, राजीव शुक्ला समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

01 MALLIKAARJUN KHADGE


02– सचिन पायलट समर्थक पहुंचे कांग्रेस मुख्यालय। अध्यक्ष बनाने की उठाई मांग।

कांग्रेस का अध्यक्ष सचिन पायलट को बनाने की मांग उठी है। पायलट समर्थक दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर पहुंचे सचिन को अध्यक्ष बनाने की मांग करने लगे।


03– शशि थरूर ने दाखिल किया नामांकन। समर्थक बोले, ‘मेरा गुरूर शशि थरूर’।

कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए शशि थरूर ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान थरूर समर्थक ‘मेरा गुरूर शशि थरूर’ के नारे लगाते नजर आए।

03 SHASHI THARUR


04– पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने भी दाखिल किया नामांकन। बोले, किसान का बेटा हूं।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने भी पर्चा भरा है। उन्होंने कहा, वह किसान पुत्र हैं उन्हें अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ना चाहिए।

04 KN TRIPATHI


05– बैग में तमंचा लेकर स्‍कूल पहुंचा 12वीं का छात्र। तलाशी के दौरान प्रिंसिपल ने पकड़ा।

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के भूड़बराल गांव के जनता इंटर कॉलेज में आज शुक्रवार कक्षा 12 का छात्र विनय राठी बैग में तमंचा लेकर कॉलेज पहुंचा, जहां प्रिंसिपल गजेंद्र वर्मा ने फोन होने के शक में छात्रों के बैग की तलाशी ली। इस दौरान विनय राठी के बैग में एक तमंचा मिला, जिसको देखते हुए तुरंत प्रिंसिपल ने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल छात्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

05 MEERUT 1


06– यूपी में पांच आईएएस अफसरों के हुए तबादले। सेल्वा कुमारी जे बनीं मेरठ मंडल की नई कमिश्नर।

उत्तर प्रदेश शासन ने शुक्रवार को पांच आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। मेरठ मंडल की कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे को बनाया गया है। सारिका मोहन मंडलायुक्त बरेली, पूजा यादव सीडीओ रायबरेली, आनंदवर्धन ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में एसीईओ और प्रभाष कुमार सीडीओ रायबरेली अब नोएडा अथॉरिटी में एसीईओ की जिम्मेदारी संभालेंगे।

06 SELVA KUMARI J


07– ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में फिर चला बुलडोजर। 16 अवैध निर्माण ढहाए गए।

नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में कई घंटे तक चले ड्रामे के बाद प्राधिकरण का बुलडोजर अंदर घुस गया। भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी के घर की तरह दूसरों के 16 अवैध निर्माण को ढहा दिया गया है।

07 NOIDA


08– विलय के पहले रूस ने जैपोरिझ्झिया में की बमबारी। कम से कम 23 लोगों की मौत।

रूस द्वारा यूक्रेन के चार हिस्सों को आज अपने देश में मिलाने के औपचारिक एलान के पूर्व जैपोरिझ्झिया शहर में बमबारी किए जाने की खबर आई है। इस हमले में कम से कम 23 लोग मारे गए और 28 घायल हो गए हैं।

08 RUSSIA


09– प्रधानमंत्री मोदी एक अक्तूबर को लॉन्च करेंगे 5जी। बड़े शहरों को पहले मिलेगी सर्विस।

आखिरकार लंबे इंतजार के बाद देश में 5जी सेवाओं की शुरुआत होने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अक्तूबर यानि कल 5जी सेवाओं की शुरुआत करेंगे।

09 PM MODI

 


10– कई आधुनिक सुविधाओं से लैस है वंदे भारत ट्रेन। पीएम नरेंद्र मोदी ने दिखाई हरी झंडी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के गांधीनगर से गांधीनगर-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा दी है। यह देश की तीसरी स्वदेश निर्मित हाई स्पीड ट्रेन है। वंदे भारत हाई स्पीड ट्रेन गांधी नगर से मुंबई सेंट्रल के बीच चलेगी।

10 PM MODI 1


11– बीसीसीआई ने किया बड़ा ऐलान। मोहम्मद सिराज टीम इंडिया में शामिल।

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के बाकी बचे दो मैचों के लिए शामिल कर लिया गया है। वह चोट के कारण बाहर हुए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जगह लेंगे।

11 SIRAJ


12– उर्फी जावेद को टक्कर देने आ गई एक अभिनेत्री। न्यूड फोटोशूट से सोशल मीडिया पर लगाई आग।

अभिनेत्री उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर अपनी सिजलिंग तस्वीरों से आग लगा देती हैं। अब अभिनेत्री निकिता रावल ने पत्ते लगाकर फोटोशूट कराकर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

12 NIKITA RAWAL


13– महंगे कर्ज के बाद भी शेयर बाजार में जोश। सेंसेक्स में भारी उछाल, निफ्टी में आई तेजी।

आरबीआई के रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी के बाद भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी रही। सेंसेक्स 1100 तो निफ्टी 300 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार किया है।

13 SHARE BAZAR 1


14– टी20 विश्व कप 2022 की विजेता टीम पर होगी पैसों की बारिश। जीतने पर मिलेंगे 13 करोड़ रूपए।

टी20 विश्वकप 2022 का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में है। इस बार विश्वकप को जीतने वाली टीम को करोड़ों रुपये मिलने वाली हैं। आईसीसी ने टी20 विश्वकप 2022 के लिए प्राइज मनी की घोषणा करते बताया कि फाइनल में जीत दर्ज करने वाली टीम को करीब 13 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

14 T20 TEAM


15– ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की कर्नाटक में हुई एंट्री। 500 किलोमीटर की पद यात्रा करेंगे राहुल गांधी।

दिल्ली में चुनावी चुनावी हलचल से बेफिक्र राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के 21वें दिन केरल की सीमा पर स्थित चामराजनगर जिले के गुंदलूपेट से होते हुए कर्नाटक में एंट्री कर ली है। कर्नाटक में यात्रा को 21 दिन में करीब 511 किलोमीटर का सफर तय करना है।

15 CONGRESS


16– शरजील इमाम को अदालत ने दी जमानत। भड़काऊ भाषण देने का है आरोप।

दिल्ली की साकेत कोर्ट ने शुक्रवार को जेएनयू के पूर्व छात्र शारजील इमाम को जमानत दे दी है। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और जामिया इलाके में भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगा था। फिलहाल अभी शरजील इमाम के खिलाफ कई और मुकदमे अदालत में लंबित है, लिहाजा वो अभी जेल में ही रहेंगे।

16 SHARJIL IMAM


17– तथाकथित सोशल मीडिया स्टार बॉबी को कोर्ट से मिली राहत। दिल्ली की अदालत ने दी जमानत।

सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर और बॉडी बिल्डर बॉबी कटारिया को दिल्ली कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए जमानत दे दी है। दरअसल कोर्ट के आदेश के बाद 27 सितंबर को बॉबी कटारिया दिल्ली पुलिस की जांच में शामिल हुआ था।

17 BOBY KATARIYA


18– ईवीएम पर सवाल उठाने वाली पार्टी को सुप्रीम कोर्ट की फटकार। 50 हजार रूपए का जुर्माना ठोंका।

मध्यप्रदेश की जन विकास पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में ईवीएम पर सवाल उठाते हुए एक याचिका दायर की थी। सुनवाई करते हुए शीर्ष कोर्ट की बेंच ने याचिका खारिज करते हुए 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

18 EVM


19– दवाई खाकर अग्निवीर भर्ती में पहुंचे 50 अभ्यर्थी पकड़े गए। सेना अफसरों ने लिया बड़ा एक्शन।

मुजफ्फरनगर के चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती परीक्षा में खतरनाक ड्रग्स का सेवन कर दौड़ लगाने आए 50 अभ्यर्थी पकड़े गए हैं। युवकों को भर्ती से बाहर निकाल दिया गया है।

19 AGNIVIR BHARTI


20– राकेश टिकैत ने सरकार को दी बड़ी धमकी। बोले, फिर खड़ा हो बड़ा किसान आंदोलन।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने अलीगढ़ के टप्पल में कहा कि सरकार किसानों से धोखा कर रही है। बिजनेसमैन के पक्ष में काम कर रही है। टिकैत ने कहा कि अब बड़ा आंदोलन होगा।

20 RAKESH TIKAIT

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Ranveer Singh: FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ असहयोग आदेश वापस लिया, कानूनी लड़ाई जारी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Rajasthan News: जैसलमेर में पाकिस्तानी सिम कार्ड पर कड़ा प्रतिबंध, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजस्थान के जैसलमेर जिला प्रशासन...
spot_imgspot_img