Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

ओएलएक्स पर फर्जी थल सेना के जवान ने ठगे 32 हजार

  • ठगों ने कीमती सामान बेचने के लिए तैयार किया पूरा खाका

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आॅनलाइन शॉपिंग करना अब बेहद जोखिम भरा काम हो गया है। कहीं ऐसा न हो आप ओएलएक्स आॅनलाइन शॉपिंग करने का मन बनाये और वहां बैठे ठगी करने वाला गैंग खुद को आर्मी या सरकारी विभाग का बताकर आपके खाते से लाखों की रकम स्वैप करा ले। इसी तरह से आर्मी के जवान ने मोबाइल बेचने के नाम पर एक इंटर के छात्र से हजारों रुपये ठग लिए।

अब ठगी करने वाले अनपढ़ नहीं बल्कि कम्प्यूटर डिजिटल टेक्नोलोजी के मास्टर बन लोगों को बेवकूफ बनाकर ठगी करने में लगे हैं। ठगी करने वालों के इन गैंग्स ने ओएलएक्स पर फर्जी तरीके से ब्रांडेड मोबाइल बेचने या अन्य कीमती सामान बेचने के लिए एक पूरा खाका तैयार कर रखा है। लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए आॅनलाइन ठग नये नये तरीके अपनाये हुए हैं।

16 1

आॅनलाइन ठगी का ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है। खरखौदा निवासी इंटर के छात्र मयंक ने 29 सितम्बर को आईफोन ब्रांडेड कीमत 90 हजार खरीदने के लिए ओएलएक्स एप पर क्लिक किया। मयंक ने एप पर आये मोबाइल नंबर 7978491209 पर मोबाइल खरीदने के लिए संपर्क किया। मोबाइल बेचने वाले ने खुद को थल सेना का जवान नाम भवानी सिंह बताया। उसने कहा कि उसकी तैनाती अंबाला में है।

आपको नब्बे हजार का मोबाइल 32 हजार रुपये में मिल जायेगा, लेकिन आपको पहले अपना आधार कार्ड भेजना होगा। इस पर मयंक ने अपना आधार कार्ड की कॉपी उसे भेज दी। उसके बाद ठग भवानी सिंह ने मयंक को विश्वास में लेते हुए अपना आधार कार्ड और भारतीय थल सेना कैन्टीन स्मार्ट कार्ड की छाया प्रति मोबाइल पर भेज दी। उसने कहा कि पहले आप चार सौ रुपये अपने अकाउंट से उसे भेज दो।

उसके बाद हम तुम्हे मोबाइल फोन डिलीवर कर देंगे। आप मोबाइल का पेमेन्ट डिलीवर होने के बाद डिलीवरी ब्वाय को दे देना। मयंक के मोबाइल पर मैसेज आया और खुद को मोबाइल डिलीवरी ब्वाय बताया। उसने मयंक से कहा कि आप अपने अकाउंट से 32 हजार रुपये भेज दो, मैं जाम में फंस गया हूं। इस पर मयंक ने दो बार में डिलीवरी ब्वाय गोविन्द के एचडीएफसी अकाउंट पर 32 हजार रुपये भेज दिये, लेकिन जब उसने दोबारा डिलीवरी ब्वाय और आर्मी जवान से मोबाइल पर संपर्क किया तो फोन स्विच आॅफ मिला।

17 1

पीड़ित छात्र ने एसएसपी के यहां ठगी की शिकायत की है। एसएसपी ने साइबर सेल को जांच के लिए आदेश दिये हैं। साईबर सेल प्रभारी का कहना है कि लोग लालचवश आॅनलाइन ठगी के शिकार हो रहे हैं। लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। साईबर सेल में रोज 10 से 12 ठगी की शिकायतें आ रही हैं।

बिजनौर ले जाने के नाम पर यात्री से ठगे 42 हजार

मेरठ: लालकुर्ती क्षेत्र में दो युवकों ने बस का इंतजार कर रहे एक यात्री से हजारों रुपये ठग लिये और फरार हो गये। बिजनौर निवासी चमन लाल सोमवार दोपहर लालकुर्ती पैंठ पुलिस चौकी के सामने बिजनौर बस का इंतजार कर रहा था। इस बीच चमन लाल के पास दो युवक आये और कहा कि तुम्हें कहां जाना है। इस पर चमन लाल ने कहा कि उसे बिजनौर जाना है।

दोनों युवकों ने कहा कि हमारी गाड़ी आगे खड़ी है। आप उसमें चलो, दो व्यक्ति की सीट खाली है। युवकों ने कहा कि अगर आपके पास सामान है तो उसे गाड़ी में रख दो। उन्होंने चमन से कहा कि अगर आपके पास रुपये हैं तो हमें दे दो। वर्ना रास्ते में पुलिस चेकिंग के नाम पर तुम्हारे रुपये रख लेगी। हमें पुलिस जानती है, हम रोज बिजनौर जाते हैं। आपकी रकम हमारे पास सुरक्षित रहेगी।

इसके बाद युवक बोले रुपये हमें दे दो और सामान ले आओ। चमन ने उन्हें 42 हजार रुपये दे दिये और रिक्शे में सामान लादने लगा। चमन थोड़ी दूर चला, तो दोनों युवक गायब मिले। इस पर चमन ने थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों की तलाश की। ठगी के शिकार चमन ने थाना लालकुर्ती पुलिस को तहरीर दी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बच्चों में जिम्मेदारी और उनकी दिनचर्या

डॉ विजय गर्ग विकर्षणों और अवसरों से भरी तेजी से...

झूठ का दोहराव सच का आगाज

जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सारा बारबर द्वारा किए...

लोकतंत्र का आईना या मीडिया का मुखौटा

जब आंकड़ों की चकाचौंध सच का मुखौटा पहनने लगे,...

वेतन के लिए ही नहीं लड़ता मजदूर

मजदूर दिवस पर श्रमिक आंदोलनों की चर्चा अक्सर फैक्टरी...
spot_imgspot_img