Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

आखिरकार रंग लाई ‘जनवाणी’ की मुहिम

  • जागा स्वास्थ्य विभाग, नवल पीएचसी पर फार्मासिस्ट तैनात
  • सोमवार को पहुंचा अस्पताल, दिनभर वितरित की दवाई

जनवाणी संवाददाता |

किठौर: आखिरकार जनवाणी की मुहिम रंग लाई है। देर से सही पर स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी गई। जनवाणी में खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों ने नवल पीएचसी पर एक फार्मासिस्ट नियुक्त कर दिया। सोमवार को ठीक 10 बजे फार्मासिस्ट अस्पताल पहुंचा और मरीजों को दवाई दी। वहीं महीनों से इलाज दे रहा वार्ड ब्वॉय सफाई करता नजर आया।

21 1

नवल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर करीब एक वर्ष से न तो डाक्टर है न फार्मासिस्ट। बेहतर इलाज की आस में अस्पताल पहुंचने वाले क्षेत्रवासियों को यहां कार्यरत वार्ड ब्वाय इलाज दे रहा था। बदलते मौसम में बढ़ती बीमारियों के बीच बुधवार को जनवाणी टीम ने देहात की स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया तो हालात उजागर हो गए। जनवाणी ने स्वास्थ्य विभाग की इस लापरवाही को 29 सितंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया।

जिसके बाद हरकत में आए अधिकारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परीक्षितगढ़ में कार्यरत फार्मासिस्ट आशीष कुमार को आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवल में तैनात कर दिया। सोमवार को फार्मासिस्ट आशीष कुमार ठीक 10:00 बजे नवल अस्पताल पहुंचा और 4:00 बजे तक मरीजों को दवाई दी।

22 1

अस्पताल में फार्मासिस्ट की तैनाती देख पहुंचने वाले मरीजों ने भी राहत की सांस ली। वहीं अब तक इलाज दे रहा वार्ड ब्वॉय अस्पताल में सफाई करता नजर आया। आशीष कुमार ने बताया कि वह प्रतिदिन समय से अस्पताल पहुंचने का प्रयास करेंगे। ताकि ज्यादा से ज्यादा रोगियों को स्वास्थ्य लाभ मिल सके।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img