Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

महिला सिपाही ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या

जनवाणी ब्यूरो |

बलरामपुर: महिला सिपाही कोकिला यादव पुत्री जवाहर लाल यादव थाना गेंडास बुजुर्ग में कार्यरत थी। पुलिस अधीक्षक ने अपने बाइट में बताया कि मृतिका एक सुसाइट नोट भी लिखकर छोड़ गई है जिससे प्रतीत होता है कि मृतिका के पति का नाजायज संबंध किसी अन्य महिला से भी था जिसको लेकर आए दिन आपसी विवाद होता रहता था।

बताया जाता है कि मृतिका का पति विजय यादव विगत बुधवार दिनांक 28 सितंबर 2022 को थाना गेंडास बुजुर्ग आया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका का पति विजय यादव जिला आजमगढ़ के अतरौलिया थाने में कार्यरत है। दोनों पति पत्नी में कुछ कहासुनी किसी अन्य महिला को लेकर होती रहती थी। जिससे आहत मृतिका ने अपने दुपट्टे से गले में फांस लगाकर पंखे में लटकर जान दे दी।

सूचना पाकर मृतिका के पिता जवाहर लाल यादव थाना गेंडास बुजुर्ग पहुंच कर एफ आई आर के लिए प्रार्थना पत्र दिया।थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर ने बताया कि मृतिका के पिता के प्रार्थना के आधार पर मुकदमा दर्ज़ कर लिया गया है। मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

spot_imgspot_img