Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

बलिया गोलीकांड का आरोपी गिरफ्तार, भाजपा विधायक को किया तलब

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बलिया गोली कांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह को यूपी एसटीएफ ने रविवार को लखनऊ के जनेश्नर पार्क के पास गिरफ्तार कर लिया है। धीरेंद्र पर कोटा आवंटन के दौरान गोली चलाने का आरोप है। पुलिस की 12 से भी ज्यादा टीमें उसे खोजने में जुटी थीं। वहीं पुलिस ने शनिवार को तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

वहीं आरोपी धीरेंद्र के पक्ष में बयान देने पर भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह को लखनऊ तलब कर लिया गया है। यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह उनसे सवाल जवाब कर सकते हैं।

बलिया जिले के रेवती क्षेत्र के ग्राम सभा दुर्जनपुर व हनुमानगंज की दो दुकानों के आवंटन के लिये गुरुवार दोपहर में पंचायत भवन में खुली बैठक आयोजित की गई थी।

बैठक में एसडीएम बैरिया सुरेश पाल, सीओ बैरिया चंद्रकेश सिंह, बीडीओ बैरिया गजेन्द्र प्रताप सिंह के साथ ही रेवती थाने की पुलिस फोर्स मौजूद थी। बैठक के दौरान दुर्जनपुर की दुकान पर सहमति नहीं बनी। बाद में वोटिंग कराने का निर्णय हुआ तो हंगामा शुरू हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हंगामा होते ही अधिकारियों ने बैठक स्थगित कर दी और जाने लगे। हालांकि इस दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। बैठक स्थगित होने के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।

मारपीट के दौरान एक पक्ष के पूर्व फौजी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने गोली चला दी जिससे दूसरे पक्ष के जयप्रकाश उर्फ गामा पाल (46) निवासी दुर्जनपुर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि जयप्रकाश को चार गोली लगी थी।

दुर्जनपुर कांड के फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने इनाम की घोषणा की गई थी। तीन दिनों के अंदर पुलिस पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

गुरुवार को हुई घटना के बाद रेवती पुलिस ने मृतक जयप्रकाश के भाई चन्द्रमा पाल की तहरीर पर आठ नामजद व 25 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

शुक्रवार देर रात डीआईजी आजमगढ़ सुभाष चंद्र दुबे ने फरार आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये तथा एसपी देवेन्द्र नाथ ने 25-25 हजार रुपये इनाम की घोषणा किया है। पुलिस का कहना है कि जांच में नाम सामने आने पर तीन और आरोपियों को पकड़ा गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img