दिनाॅक-9 अक्तूवर -2022 ई-दिन रविवार-सूर्यदेव- दक्षिणायन में विक्रमी-सवत-2079 शाके 1944 देशी -महिना-संक्रान्ती से 23आश्विन अश्विन–शुक्ल–पक्ष– 15 पूर्णिमा तिथि ,अगले दिन सुबह–2-25- बजे तक रहेगी ,उत्तरा- भाद्रपद–नक्षत्र, ध्रुब–योग, भद्रा- अपराह्न–3-04 बजे तक, आश्विन-पूर्णिमा शरद पूर्णिमा व्रत कोजागर, व्रत महर्षि वाल्मिकि जयंती कार्तिक स्नान शुरु श्री–सत्यनारायण व्रत गंण्ड मूल–सांम-4-21 बजे से चंन्द्रमा–मीन राशि में *राहु–(मेष)– राशि -में–केतु–(तुला)-राशि में–शनि–(कुम्भ) -राशि -में–बृहस्पति–(मीन) राशि में — मंगल-(वृष) –राशि में बुध–सूर्य- — शुक्र— (कन्या) -राशि -में। राहुकाल–सांम–430 बजे से सांम– 6-00 बजे तक।

मेष: आपके लिए अपने प्रिय से दूर रहना बहुत मुश्किल होगा। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी। चीज़ें आपकी इच्छा के मुताबिक़ नहीं चलेंगी, लेकिन अपने हमदम के साथ आप अच्छा समय गुज़ारेंगे। जब आपके परिजन सप्ताहांत में आपको कुछ-न-कुछ करने के लिए मजबूर करते रहें, तो ग़ुस्सा आना स्वाभाविक है। लेकिन शान्त रहना आपके फ़ायदे में साबित होगा।

वृष: ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। वैवाहिक जीवन के ख़राब क्षणों का चरम आज आपको देखने को मिल सकता है। ध्यान सर्वश्रेष्ठ मानसिक औषधि है जो आपकी कार्यक्षमता को आश्चर्यजनक रूप से बढ़ा सकता है। आपके पास आज इसके लिए समय भी है।

मिथुन: दोस्तों के साथ बेहतरीन वक़्त बिताएंगे, गाड़ी चलाते वक़्त ज़्यादा सावधानी बरतें। अपने प्रिय के बिना समय बिताने में दिक़्क़त महसूस करेंगे। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। कोई रिश्तेदार अचानक आपके घर आ सकता है, जिसके चलते आपकी योजनाएँ गड़बड़ा सकती हैं। इस सप्ताहांत में आप काफ़ी-कुछ करना चाहते हैं, लेकिन अगर आप काम टालते रहेंगे तो ख़ुद पर ही खीझ पैदा होने लगेगी।

कर्क: ख़र्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। आपके नज़दीकी लोग निजी जीवन में परेशानियाँ खड़ी कर सकते हैं। आपका आकर्षक और चुम्बकीय व्यक्तित्व सभी के दिलों को अपनी तरफ़ खींचेगा। जब आप अपने जीवनसाथी से भावनात्मक तौर पर जुड़ते हैं, तो नज़दीकी अपने आप महसूस की जा सकती है। दोस्तों के साथ आप बेहद मज़ेदार समय गुज़ार सकते हैं। साथ ही ऐसी जगहों पर जाने की भी संभावना हैं।

सिंह: आमदनी में हुई बढ़ोत्तरी खर्चो को संतुलित कर देगी। जिनसे आप प्यार करते हैं, उनसे आज सारी ग़लतफ़हमी दूर हो सकती है। ख़ुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। आप महसूस कर सकते हैं कि जीवनसाथी का प्यार सारे दुःख-दर्द भुला देता है। संगीत तनाव दूर करने की रामबाण दवा है; आज के दिन अच्छा संगीत सुनना आपके हफ़्ते भर के तनाव को छूमंतर कर सकता है।

कन्या: बेहतर होगा कि आप उन्हें अपना पक्ष समझाएँ, ताकि वे उसके पीछे की वजह को समझकर आपकी बात को आसानी से स्वीकार कर सकें। अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर जाते समय ज़िंदगी को पूरी शिद्दत से जिएँ। अगर आप ख़रीदारी पर जाएँ तो ज़रूरत से ज़्यादा जेब ढीली करने से बचें। अगर आज ज़्यादा कुछ करने को नहीं है तो कोई अच्छे पकवान बनाकर उसका लुत्फ़ उठाना आपको शाही एहसास दिला सकता है।

वृश्चिक: अपने काम और शब्दों पर ग़ौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे, अगर आप कुछ गड़बड़ करते हैं तो। वैवाहिक जीवन के लिए विशेष दिन है। अपने जीवनसाथी को बताएँ कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। किसी ऐसे इंसान के साथ समय बिताना जिसका साथ आपको बहुत पसंद न हो, आपकी खीझ की वजह हो सकता है। इसलिए सोच-समझकर फ़ैसला करें कि आप किसके साथ बाहर जाने वाले हैं।

तुला: ख़ुद को घरेलू कामकाज में लगाए रखें। साथ ही कुछ वक़्त अपने शौक़ के लिए भी ज़रूर निकालें, ताकि आपकी रफ़्तार बरक़रार रहे और शरीर व मन चुस्त रहे। आपके प्यार को न सुनना पड़ सकता है। आपके हँसने-हँसाने का अन्दाज़ आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा। आप कुछ समय अपने व्यक्तित्व को निखारने में लगा सकते हैं, क्योंकि आकर्षक व्यक्तित्व का आत्म-निर्माण में अहम योगदान होता है।

धनु: परिवार के साथ किसी आयोजन में शिरकत करें। यह न सिर्फ़ आपका दबाव कम करेगा, बल्कि आपकी झिझक भी मिटा देगा। आज आपके प्रिय को आपके अस्थिर रवैये के चलते आपसे तालमेल बिठाने में काफ़ी दिक़्क़त का सामना करना पड़ेगा। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। लेकिन वह आपके लिए कुछ बढ़िया भी करने वाला है। आपको महसूस हो सकता है कि आप अपना दिन बर्बाद कर रहे हैं।

मकर: हर रोज़ प्रेम में पड़ने की अपनी आदत को बदलिए। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। आपकी व्यस्त दिनचर्या के चलते आपका जीवनसाथी आपके ऊपर शक़ कर सकता है। लेकिन दिन के अन्त तक वह आपकी बात समझेगा और आपको गले लगाएगा। सकारात्मक सोच ज़िंदगी में ग़ज़ब का जादू कर सकती है – कोई प्रेरणादायी पुस्तक पढ़ना या फ़िल्म देखना आज के दिन बढ़िया रहेगा।

कुम्भ: मानसिक उथल-पुथल और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दिन के उत्तरार्ध में ज़्यादा तनाव न लें और आराम करें। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। आज आपका जीवनसाथी आपकी सेहत के प्रति असंवेदनशील हो सकता है। अपने जीवनसाथी के साथ एक कैंडल लाइट डिनर सम्भवतः आपकी हफ़्ते भर की थकान को दूर कर सकता है।

मीन: अपने मित्रों या संबंधियों को अपना आर्थिक काम-काज और रुपये-पैसे का प्रबंधन न करने दें, नहीं तो जल्दी ही आप आपने तयशुदा बजट से कहीं आगे निकल जाएंगे। ख़ुशमिज़ाज रहें और प्यार की राह में बाधाओं का सामना करने के लिए तैयार रहें। नए विचारों और आइडिया को जाँचने का बेहतरीन वक़्त। जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी मुमकिन है, लेकिन शाम के खाने के साथ चीज़ें भी सुलझ जाएंगी।

