Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

नकदी भरी तिजोरी चोरी करने वाला दबोचा

  • चोरी की गई तिजोरी व समस्त सामान बरामद

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: शाहपुर में बैंक के एटीम में रखने के लिये जिस तिजोरी में लाखों की रकम रखी थी, उस तिजोरी को बदमाश ले उड़े। सूचना मिलने पर पुलिस ने कुछ ही घंटो में आरोपी को गिरफ्तार कर पूरी रकम व दस्तावेजों के साथ चोरी की गई तिजोरी बरामद कर ली। पकड़े गए आरोपी के पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है।

पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसएसपी नवनीत जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कस्बा शाहपुर निवासी आसिफ पुत्र मौहम्मद असगर ने 7 अक्टूबर को पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि उसकी दुकान में वकांग्री बैंक का एटीएम लगा है। एटीएम मशीन में डालने के लिये उसने 3 लाख 41 हजार 700 रुपये अपनी दुकान में रखी तिजोरी में रखे थे। पीड़ित ने बताया था कि उक्त तिजोरी को अज्ञात बदमाशों ने चोरी कर लिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घटना के खुलासे के प्रयास शुरू कर दिये थे। एसएसपी ने बताया कि शाहपुर पुलिस ने एक सूचना के आधार पर उक्त चोरी की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश को कसेरवा नहर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई तिजोरी, 3 लाख 41 हजार 700 रुपये, 3 आधार कार्ड, 2 वोटर कार्ड, 1 पैन कार्ड, 2 एटीएम व एक मास्टर कार्ड के अलावा तिजोरी काटने में प्रयुक्त आरी व एक तमंचा और कारतूस बरामद किये। एसएसपी ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश कसेरवा निवासी मुरसान पुत्र अब्बास है। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि 6 अक्टूबर को वह उक्त एटीएम से नकदी निकालने गया था, उसी समय उसने दुकान मालिक को तिजोरी में रकम रखते हुए देखा था। रात के समय वह सीढी के माध्यम से दुकान की छत पर पहुंचा, जहां से दुकान में घुसकर वह तिजोरी चोरी कर ले गया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरुस्कृत करने की घोषणा की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img