Tuesday, April 28, 2026
- Advertisement -

बारिश के बावजूद डटे रहे धरने पर नंगला शेखू के ग्रामीण

  • बारिश से नहीं डिगे ग्रामीणों के हौंसले, 48 घंटे के बाद भी प्रशासन का अडियल रवैया
  • बारिश आये या तूफान मांगे पूरी न होने तक चलेगा धरना

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कमिश्नरी चौराहा स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में तेज बारिश के बीच धरना दे रहे नंगलाशेखू गांव के तमाम ग्रामीण और महिलाएं ने पुलिस प्रशासनिक अफसरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि बारिश हो या तूफ ान आये, हमारी मांगे नहीं मानी गयी तो अनिश्चित कालीन धरना जारी रहेगा।

नंगलाशेखू गांव के ग्रामीण और महिलाओं को चौधरी चरण सिंह पार्क में धरना देते हुए 48 घंटे से ज्यादा बीत गये, लेकिन अभी तक पुलिस और प्रशासन ने उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया। उधर, 24 घंटे से आसमान से तेज बारिश होने पर भी गांव के तमाम मजदूर और महिलांए धरने पर बैठे रहे। बारिश से पार्क में पानी भर गया, टेंट से पानी रिसने लगा, लेकिन ग्रामीण तनिक भी विचलित नहीं हुए।

भारी बारिश में धरना दे रहे ग्रामीण मोनू ने कहा कि कोई परेशानी नहीं हो रही है चार तारीख को जो घटना हुई है। उसमें पुलिस ने सही कार्रवाई नहीं की। आंधी आ जाये या तूफान अगर हमारी मांगे पूरी नहीं होती जब तक धरने से नहीं हटेंगे। इंचौली पुलिस आरोपियों पर मेहरबान है, लेकिन प्रशासन इंचौली इंस्पेक्टर और एसआई को सस्पेंड करें। नंगलाशेखू ग्रामीण रमेश का कहना है कि हमारे भतीजे कुलदीप और पवन पर दूसरे पक्ष ने जानलेवा हमला किया।

लेकिन पुलिस ने हल्की धारा में मुकदमा दर्ज कर दिया। हमारी मांग है कि हमलावरों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की जाये। थाना प्रभारी जितेन्द्र दूबे और घटना से संबंधित एसआई पर कार्रवाई की जाये। अस्पताल में भर्ती कुलदीप की मां सहवित्री बोली मेरा बेटा सड़क पर दुकान करता है। घर आते समय इन लोगों लाठी डंडो से हमला बोलकर नीचे गिराकर मारपीट की।

चाकू मारकर घायल कर दिया। इंचौली पुलिस को पहले बताया था कि ये लोग कभी भी हमला कर सकते हैं, लेकिन पुलिस ने कोई सुरक्षा नहीं दी। अब पानी बरसे या तूफान आये हम जब तक नहीं उठेंगे। पीड़ितों की आवाज उठाने वाले हिन्दू समाज सेवी सचिन सिरोही ने कहा कि गांव में विधर्मियों द्वारा हमला किया गया। पुलिस ने हल्की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। धरने का तीसरा दिन है।

पुलिस ने आरोपियों पर धारा 307 तो बढ़ा दी, लेकिन असली हमलावर सर्विल की गिरफ्तारी नहीं हो रही। थाने के एसआई उत्तम सिंह और थाना प्रभारी को हटाया जाये। हैविन खान की सम्पत्ति की जांच होनी चाहिये। वह पीएफआई से जुड़ा है उसकी जांच भी होनी चाहिए। ग्रामीणों की सुरक्षा दी जाये। धरना तब तक चलेगा जब तक सभी मांगों को मान नहीं लिया जाता।

बारिश में धरने पर पहुंची अनु त्यागी

चौधरी चरण सिंह पार्क में त्यागी समाज के धरने को 46 दिन से ज्यादा समय बीत गया। शनिवार को भारी बारिश के बीच किसान मांगेराम त्यागी और श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी धरने पर ग्रामीणों के बीच रहे। तेज बारिश में भी उन्होंने कहा कि हम अपना धरना समाप्त नहीं करेंगे।

20 5

जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता। नगर निकाय के चुनाव भी आने वाले हैं उनमें भाजपा के खिलाफ रणनीति तैयार की जा रही है। इसके बाद लोकसभा चुनाव वर्ष 2024 में आयेगा। गांव गांव में लोगों को समझाया जा रहा है कि भाजपा का त्यागी समाज के प्रति क्या रवैया है। धरने विभिन्न गांवों के किसान मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सोशल मीडिया में एआई का दखल

सोशल मीडिया ने लोगों के संपर्क, संचार और सूचना...

शिक्षा से रोजगार तक का अधूरा सफर

डॉ विजय गर्ग आधुनिक समय में शिक्षा और रोजगार का...

ट्रंप के बोल कर रहे दुनिया को परेशान

डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार राष्ट्रपति बने तभी...

खोता जा रहा उपभोक्ता का भरोसा

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मधु विहार के एक...

चेतावनी है अप्रैल की तपिश

बीती 20 अप्रैल 2026 को विश्व में 20 ऐसे...
spot_imgspot_img