Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

10 लाख के लालच में सौतेली बेटी का कत्ल

  • खादर के तेजपुरी कृषि फार्म का मामला
  • संलिप्त सेवादार ने 12 एकड़ भूमि के लालच में कराई हत्या
  • तमंचा और कारतूस भी कराए उपलब्ध दूसरे को फंसाने के लिए रचा प्रपंच

जनवाणी संवाददाता |

किठौर: तेजपुरी कृषि फार्म पर हुए पिंकी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्या पिंकी के सौतेले पिता से फार्म के सेवादार ने अपने प्रतिद्धंदी सेवादार को फंसाने के लिए कराई थी। इसके लिए हत्या में संलिप्त सेवादार ने कातिल पिता को 10 लाख रुपये का लालच दिया।

तमंचा व कारतूस भी आरोपी सेवादार ने ही उपलब्ध कराए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एक तमंचा तीन खोखा व आठ जिंदा कारतूस बरामद कर लिए हैं। इंस्पेक्टर अरविंद मोहन शर्मा ने शनिवार देर रात किए खुलासे में बताया कि तेजपुरी फार्म पर पिंकी की हत्या उसके सौतेले पिता देवेंद्र ने की थी। इसकी प्लानिंग उसने पड़ोसी सेवादार राजेंद्र के साथ मिलकर की।

22 4

बकौल पुलिस पिंकी अर्द्धविक्षिप्त थी। पहले पति सेठी से तलाक के बाद पुष्पा ने दूसरी शादी देवेंद्र से कर ली, लेकिन देवेंद्र पिंकी को साथ रखना नही चाहता था। यह बात उसने राजेंद्र से बताई। बकौल पुलिस राजेंद्र व देवेंद्र दोनों एक साथ चारा काटने जाया करते थे।

वहां राजेंद्र ने देवेंद्र से पिंकी की हत्या कर फार्म के सेवादार कालू पुत्र दर्शन सिंह निवासी शेरावाली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा। इसके एवज में राजेंद्र ने देवेंद्र को 10 लाख रुपये देने तय किए। एक तमंचा और 11 कारतूस भी राजेंद्र ने ही उपलब्ध कराए। प्लानिंग के तहत देवेंद्र ने अर्द्धविक्षिप्त पिंकी को शनिवार रात तेजपुरी स्कूल के पास ले जाकर तीन गोलियां मार दीं।

क्यों रचा षड्यंत्र?

दरअसल, हत्या में नामजद कराया गया कालू पुत्र दर्शन सिंह पहले देवेंद्र की जगह घुड़साल में ही नौकरी करता था। फिलहाल वह तेजपुरी फार्म की करीब साढ़े एकड़ भूमि पर काबिज है। जिसमें लगभग 77 लाख रुपये का गन्ना खड़ा है। राजेंद्र और कालू में हमेशा तनातनी रहती थी। इसलिए राजेंद्र कालू को हत्या के आरोप में जेल भिजवाकर गन्ने की फसल काटना और उक्त भूमि पर कब्जा चाहता था।

पुलिस की सख्ती पर टूट गया देवेंद्र

शुक्रवार सुबह पिंकी के अंतिम संस्कार के बाद शाम को पुलिस ने तेजपुरी पहुंचकर फार्म पर लगे कैमरे खंगाले तो फुटेज में देवेंद्र पिंकी को घटना वाली रात घर से जबरन खींचकर ले जाता दिखा। जिस पर पुलिस को समझने में देर न लगी और इंस्पेक्टर संदिग्ध देवेंद्र को थाने ले गए।

21 4

पुलिस पूछताछ में देवेंद्र पहले तो इधर-उधर की बातें करता रहा, लेकिन सख्ती करने पर वह टूट गया और उसने पूरा राज उगलते हुए हत्या करना कबूल लिया। जिसके बाद पुलिस राजेंद्र को पकड़ कर ले गई। इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। रविवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img