Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

भरवा मेहंदी के साथ, टैटू की दीवानी हुई महिलाएं

  • करवाचौथ पर मेहंदी लगाने का है बरसों पुराना रिवाज
  • बदले जमाने के साथ मेहंदी के डिजाइन भी बदले

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: करवाचौथ पर मेहंदी रचाने का रिवाज बरसों पुराना है। बदलते जमाने के साथ मेहंदी के डिजाइनों में तो बदलाव आया हैं, लेकिन महिलाओं में इसका क्रेज दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। मेहंदी अब पहले से अधिक डिजाइनर हो गई है। करवाचौथ की तैयारी के बाजार में शुरू हो चुकी है। वहीं, बाजार में हर साल की तरह नई चीजें भी आ रही है। इसबार सजनी अपने हाथों पर पीया के नाम की मेहंदी 12 तरह के रंगों से लगा सकेंगी।

क्योंकि इसबार बाजार में मेहंदी को कई तरह के आकर्षक रंगों में उतारा गया है। 12 रंगों वाली यह मेहंदी आबूलेन,सेंट्रल मार्किट, सदर आदि में रचाई जा रही हैं, वहीं इसकी कीप भी दुकानों पर खूब बिक रही है। इस समय महिलाओं को टैटू का भी खूब खुमार चढ़ा हुआ है। मेहंदी के साथ महिलाएं अपनी बॉडी पर टैटू भी बनवा रही है। युवतियां सुदंर दिखने से ज्यादा आकर्षक दिखना चाहती है।

इस मेहंदी की है अधिक डिमांड

मारवाड़ी मेहंदी: सदर स्थित मेहंदी शॉप के संचालक प्रवीन बताते हैं कि यह मेहंदी हथेलियों को सजाने का सबसे पारंपरिक डिजाइन है। इसे हथेलियों से बढ़ाकर हाथों में लगाया जाता है। इसमें दुल्हन, डोली, बरात और वैवाहिक परिदृश्य बनाकर दिखाए जाते है। सबसे ज्यादा भरे हाथ लगाने की इच्छुक महिलाएं इसकों की लगवाती है।

अरबी मेहंदी: नाम से पता चलता है कि यह अरब से प्रचलन में आई है। इसमें घनी बेल से हथेली और कलाई सजाई जाती है। वहीं फिंगर मेहंदी भी इस समय काफी प्रचलित है। वहीं पॉर्लरों में ब्यूटी पैकिज के साथ मेहंदी फ्री लगाई जा रही है। वहीं आबूलेन और सेंट्रल मार्किट आदि में लगाई जा रही मेहंदी पर हाथ 250 में लग रही है। वहीं भरवा मेहंदी लगवाने की इच्छुक महिलाओं से मेहंदी रचयिता 500 रुपये पर हैंड भी ले रहे है।

भरवा मेहंदी: नाम से ही पता चलता है कि इस तरह की मेहंदी पूरे हाथ में भरकर लगाई जाती है। यह मेहंदी तीज और करवाचौथ पर अधिक पसंद की जाती है। यह मेहंदी, आबूलेन, सदर, सेंट्रल मार्किट आदि में 3 सौ रुपये से 500 तक लगाई जा रही है

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img