Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

ग्रामीण डालते हैं सड़क किनारे गोबर, फैल रही बीमारियां!

  • गांव की सड़कों का बुरा हाल, रास्ते हो रहे अवरुद्ध

जनवाणी संवाददाता |

इंचौली: मौसम में जहां आम जनमानस लगातार बीमारी की चपेट में हैं। वहीं, दूसरी ओर सड़क किनारे पड़े गोबर का सबसे बड़ा कारण गंदगी और प्रदूषण है।

गांवों में चारों तरफ गोबर का ढेर जमा होने से वहां रहने वाले ग्रामीण बीमार हो रहे हैं। मवाना रोड से आठ किमी दूर ब्लॉक रजपुरा के गांव कस्तला शमशेर नगर की सड़कों पर गोबर के ढेर लगे हुए हैं। जिससे लोग उसी ढेर पर कूड़ा भी डालते है। इस कारण गंदगी बढ़ती ही जा रही है।

यहां सफाईकर्मी आता तो है, मगर सही से सफाई नहीं करता। गांव की सड़कों पर ही कूड़ा, गोबर डाला जा रहा है। गांव के करीब 25/30 लोगों ने गंदगी को सड़क पर फैलाने में अपना योगदान दे रखा है, ये नजारा औरंगाबाद मार्ग से मोरना मार्ग पर देखा जा सकता है।

इस समय सड़​क कचरे से पटी हुई है। सड़क पर आसपास बसे दर्जनों घर के वाशिंदे रोजना घर की सफाई के दौरान एकत्रित हुए कूड़ा कचरा व गोबर को मार्ग पर डाल जाते हैं।

कई बार लोगों को कचरा नहीं फेंकने का अनुरोध किया तो गया परंतु समझाने के बावजूद लोग नहीं मानते हैं। आलम ये है कि वर्तमान परिस्थिति में इस फैले हुए गोबर से आसपास का वातावरण प्रदूषित हो रहा है और बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है।

इस रास्ते पर इंटर कॉलेज, प्राथमिक पाठशाला व धार्मिक स्थल गोगा जाहरवीर माढ़ी, पीर स्थल व आबादी वाला क्षेत्र है। सड़क पर कई वर्षों से लगातार गोबर, सड़ा हुआ भोजन तथा मल-मूत्र तक फेंका जा रहा है, जो बदबू पैदा कर रहा है।

अब स्थिति ऐसी है कि रोजाना इस मार्ग से आवाजाही करने वाले सैकड़ों लोग यहां से गुजरने से परहेज करने लगे हैं। बारिश के दिनों में स्थिति और भी भयानक हो जाती है बारिश होत ही यहां जमा कचरा सड़कर बदबू मारने लगता है।

इस संबंध में ग्राम प्रधान पप्पू से मोहल्ला के लोगों ने कई बार इस ओर ध्यान आकर्षित भी कराया। परंतु नतीजा सिफर ही रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img