Saturday, May 16, 2026
- Advertisement -

हरिद्वार में रोहटा के बदमाशों ने पुलिसकर्मियों को मारी गोली

  • उत्तराखंड पुलिस की आधा दर्जन गांव में ताबड़तोड़ दबिश
  • डेढ़ दर्जन महिला, पुरुषों को हिरासत में ले गई पुलिस

जनवाणी संवाददाता |

रोहटा: हरिद्वार के लक्सर कोतवाली में दो सिपाहियों को गोली मारकर घायल किए जाने की घटना के मामले में उत्तराखंड पुलिस ने मंगलवार की देर रात सरूरपुर व रोहटा क्षेत्र के आधा दर्जन गांव में ताबड़तोड़ दबिश देकर डेढ़ दर्जन महिलाएं व पुरुषों को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई। पुलिसिया कार्रवाई को लेकर आधा दर्जन गांवों में जहां हड़कंप मचा रहा। वहीं स्थानीय पुलिस को मामले की भनक बाद में लगी।

हरिद्वार जिले की लक्सर कोतवाली में मंगलवार को किसी वारदात का विरोध करने पर बाइक सवार दो बदमाशों ने कोतवाली के दो सिपाहियों को गोली मारकर घायल कर दिया था। इस मामले में मंगलवार की देर रात उत्तराखंड की पुलिस और अधिकारियों को साथ लेकर आधा दर्जन वाहनों में सवार होकर सरूरपुर व रोहटा क्षेत्र के आधा दर्जन गांव में पहुंची, जहां ताबड़तोड़ दबिश देते हुए यहां से डेढ़ दर्जन महिला व पुरुषों को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई।

पुलिस ने कार्यवाही को लेकर जहां पांच गांव में हड़कंप मचा रहा। मंगलवार की देर रात उत्तराखंड पुलिस के अधिकारी आधा दर्जन वाहनों में सवार होकर सबसे पहले रोहटा के दमगढ़ी गांव में पहुंचे जहां कई मकानों पर घेराबंदी करके ताबड़तोड़ दबिश देकर वहां से लगभग एक दर्जन के करीब महिला व पुरुषों के हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई। इसके बाद पुलिस सलाहपुर गांव में भी पहुंची।

जहां से भी दो युवकों को हिरासत में लिया गया। इसके अलावा कस्बा हर्रा से भी पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया था। हालांकि बाद में एक को क्लीन चिट देकर छोड़ दिया गया। इसके अलावा डूंगर गांव में पुलिस भी ने दबिश देकर तीन लोगों को हिरासत में लिया। उत्तराखंड पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश का दौर रात भर चला। जिसके बाद पुलिस लगभग डेढ़ दर्जन से भी अधिक महिला व पुरुषों को हिरासत में लेने के बाद अपने साथ ले गई।

25 10

इस संबंध में रोहटा इंस्पेक्टर राम कुंतल ने बताया कि उत्तराखंड में कोई घटना को अंजाम देने के बाद धमगढ़ी गांव के दो शातिर बदमाश के परिजनों को पुलिस हिरासत में ले गई। इसके अलावा अन्य गांव में पुलिस ने दबिश दी है। वहीं सरूरपुर प्रभारी निरीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस की दबिश की जानकारी मिली है तथा किसी वारदात में फरार बदमाशों को गिरफ्तार करने आई थी।

वारदात

हरिद्वार जिले के लक्सर कोतवाली में एक चीनी व्यापारी के यहां मंगलवार सुबह कुछ बाइक सवार बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचे थे। बदमाश देखे जाने की सूचना लक्सर कोतवाली को दी गई। जिसके बाद मौके पर कोतवाली के दो सिपाही पंचम प्रकाश और राजेंद्र मौके पर पहुंचे जिन्होंने बदमाश को गिरफ्तार करने की कोशिश की थी, लेकिन बाइक सवार दोनों बदमाशों ने दोनों सिपाहियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके मुठभेड़ में उन्हें घायल कर दिया तथा फरार हो गए थे।

डीजीपी के अल्टीमेटम के बाद भागी पुलिस

दरअसल, दिनदहाड़े वारदात और उसके बाद सिपाहियों को गोली मारने की वारदात के बाद उत्तराखंड के डीजीपी द्वारा सीओ लक्सर हेमेंद्र नेगी व कोतवाल को घटना के खुलासे के लिए पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया। डीजीपी के अल्टीमेटम के बाद सीधे यूपी से तार जोड़ने के बाद सरूरपुर व रोहटा क्षेत्र में पहुंची।

रोहटा क्षेत्र के रहने वाले हैं बदमाश

सिपाहियों को गोली मारने की घटना में जो फिलहाल जो उत्तराखंड पुलिस की जांच में नाम सामने निकल कर आए हैं, उसके मुताबिक फरार बदमाशों के नाम रोहटा क्षेत्र के गांव दमगढ़ी निवासी नौशाद व अताऊल, गांव सलाहपुर निवासी अदनान बताए गए हैं। फिलहाल दोनों बदमाश फरार हैं।

जिनकी एवज में उनके परिजनों को पुलिस हिरासत में लेकर गई है। इंस्पेक्टर रोहटा ने बताया कि फरार बदमाश पहले भी कई अन्य संगीन वारदात में जेल जा चुके हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि फरार बदमाश मुकीम काला गैंग से भी जुड़े रहे हैं, फिलहाल दोनों बदमाश फरार बताया गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Rampur: डीएम विवाद में आजम खां को सजा, कोर्ट ने सुनाया दो साल का कारावास

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रामपुर की कोर्ट ने सपा...

Mamta Benerjee: चुनावी हार के बाद एक्शन में ममता, बोलीं- ‘जो जाना चाहता है, वह जा सकता है’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में...

Money Laundering Case: शिकोहपुर केस में रॉबर्ट वाड्रा को जमानत, बोले- डर का कोई सवाल नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े...

Petrol-Diesel: पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार का बड़ा कदम, ईंधन निर्यात पर नई टैक्स दरें लागू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों...
spot_imgspot_img