Thursday, May 7, 2026
- Advertisement -

दो दिन में चालू होगा अप्रोच रोड का निर्माण कार्य

  • चीफ इंजीनियर राजीव ने दिये पुन: अप्रोच रोड के निर्माण के आदेश

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: हस्तिनापुर स्थित भीकुंड गंगा में पुल की अप्रोच रोड पर दो दिन के भीतर कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। ये कार्य पीडब्ल्यूडी करेगा। इसके आदेश चीफ इंजीनियर राजीव यादव ने दिये हैं। ठेकेदार को बुलाकर अप्रोच रोड का निर्माण आरंभ करने के आदेश दिये हैं। नाव पलटने के बाद ही पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की नींद टूटी हैं, जिसके बाद निर्माण कराने के लिए पीडब्ल्यूडी तैयार हुआ हैं।

बाढ़ नियंत्रण के लिए 40 लाख की स्वीकृति शासन ने की थी, जिस पर 40 लाख की धनराशि यहां पर खर्च भी कर दी गई। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी ने तटबंध के लिए 128 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा हैं, लेकिन इस प्रस्ताव को शासन ने फिलहाल स्वीकृति नहीं दी हैं। तटबंध नहीं बनने से आगे भी कटाव का सामना सड़कों को करना पड़ेगा, जिसके चलते आवागमन बाधित रहेगा। शासन स्तर से भी तटबंध के इस प्रोजेक्ट को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई दे रही हैं।

क्योंकि तटबंध का प्रस्ताव पहली बार शासन को नहीं भेजा गया। कई बार इसका प्रस्ताव बनाकर भेजा जा चुका हैं। विजीलेंस जांच भी पुल की चल रही हैं। विजीलेंस जांच के चलते भी तटबंध का 128 करोड़ रुपये शासन स्वीकृत नहीं कर रहा हैं। दरअसल, तटबंध जब तक अप्रोच रोड का नहीं होगा, तब तक कटाव की समस्या बनी रहेगी। जब भी बारिश के दिनों में गंगा में पानी बढ़ता हैं, तभी कटाव आरंभ हो जाता हैं।

06 18

इसके बाद अप्रोच रोड का कटाव हुआ हैं। तटबंध होता तो कटाव नहीं हुआ होता। ये समस्या पैदा ही नहीं होती। इसको लेकर शासन स्तर से भी गंभीरता दिखानी होगी, तभी हस्तिनापुर गंगा में हादसों को रोका जा सकता हैं। क्योंकि फिर से चोरी-छिपे लोग नाव का संचालन आरंभ कर देते हैं। क्योंकि हर रोज गंगा पार लोगों को जाना होता हैं। यदि बिजनौर बैराज होकर चांदपुर जाएंगे तो करीब 60 किलोमीटर लंबा फेर पड़ता हैं।

इसी वजह से गंगा में चलने वाली नाव पर सवार होकर लोग बिजनौर जनपद की सीमा में चले जाते हैं। यहां से चांदपुर की दूरी करीब बीच किलोमीटर पड़ती हैं। इसी वजह से लोग पुल की अप्रोच रोड के कटाव के बाद नाव से गंगा को पार कर रहे हैं।

22 को आएंगे पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के प्रमुख सचिव नरेन्द्र भूषण 22 अक्टूबर को एक दिवसीय दौरे पर मेरठ आएंगे। वो यहां विभागीय कार्यों की समीक्षा के साथ साथ जिले के आला अफसरों के साथ आपदा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर समीक्षात्मक बैठक लेंगे। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव नरेन्द्र भूषण जनपद के नोडल अधिकारी भी हैं। वो 22 अक्टूबर को सुबह 11 बजे जनपदीय अधिकारियों के साथ आपदा प्रबंधन पर बैठक करेंगे।

इसके अलावा विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। प्रमुख सचिव के दौरे की सूचना के बाद पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने फिर से फाइलों को पलटना शुरू कर दिया है। एक दिन के संक्षिप्त दौरे में प्रमुख सचिव फिर हस्तिनापुर जाएंगे या नहीं, इस पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी अभी चुप हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: जालंधर-फरीदकोट में धमकी भरे ईमेल, स्कूलों को भी उड़ाने की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...

Saharanpur News: देवबंद में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत, जनसभा स्थल पर जुटी भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन...
spot_imgspot_img