Sunday, June 7, 2026
- Advertisement -

योगी ने जनता को समर्पित किए सामुदायिक शौचालय

  • लखनऊ 48 ग्राम पंचायतों में वर्चुअल लोकार्पण
  • पंचायत भवनों को आप्टिकल केबिल से जोड़ने का वादा

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल रूप से जनपद में पंचायत राज विभाग द्वारा 48 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का लोकार्पण कर ग्रामीण जनता को समर्पित किए।

सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से वर्चुअल रूप से जनपद में 48 ग्राम पंचायतों में बनाए गए सामुदायिक शौचालयों का लोकार्पण किया। साथ ही, 155 सामुदायिक शौचालय और 11 पंचायत भवनों का शिलान्यास भी मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के दूसरे आयाम सामुदायिक शौचालय को महिलाओं के सम्मान एवं उनके स्वावलंबन से जोड़ते हुए बताया कि ‘मिशन शक्ति’ के सफलता का आधार है। मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक संपत्ति को आत्मनिर्भर भारत की नींव बताया। ग्रामीण आंचल को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण में ही भारत की आत्मनिर्भरता बसती है।

05 20

साथ ही, समस्त पंचायत भवनों को आप्टिकल केबल से जोड़ने के निर्देश दिए! साथ ही, प्रत्येक पंचायत भवन पर सखी की नियुक्ति कर रोजगार के अवसर सृजित करने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक सामुदायिक शौचालय पर 6000 रुपये मासिक सफाई कर्मी नियुक्त करने के भी निर्देश दिए।

जिससे पूरे प्रदेश एवं जनपद स्तर पर बडी संख्या में रोजगार का सृजन होगा। केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा आने वाले 100 दिनों तक अभियान चलाकर प्रत्येक आंगनबाड़ी एवं स्कूल को पेयजल परियोजना से जोड़ने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि उप्र इस योजना में भी अग्रणी रहेगा।

लोकार्पण कार्यक्रम में कैराना लोकसभा से भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी, शहर विधायक तेजेंद्र निर्वाल, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी, जिलाधिकारी जसजीत कौर, मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी, अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा, जिला सलाहकार सचिन वर्मा, देवेंद्र गंगवार, विनय कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे!

ग्राम स्तर पर सीधा प्रसारण

सामुदायिक शौचालयों के लोकार्पण का सीधा प्रसारण जहां कलक्टेट में जनप्रतिनिधियों तथा अफसरों की मौजूदगी में किया गया, वहीं प्रत्येक विकास खंड तथा ग्राम पंचायतों में भी वर्चुअल लोकार्पण का प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, ग्राम विकास/ पंचायत अधिकारी, सफाई कर्मी आदि ने प्रतिभाग किया। इस योजना सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, अधिकारियों एवं जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को बधाई दी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर आज होगा खत्म, कल से यूपी में बढ़ेगी गर्मी

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों...
spot_imgspot_img