जनवाणी संवाददाता |
जलीलपुर: जलीलपुर ब्लॉक के डबाकरा हाल में गुर्जर विकास समिति के तत्वाधान में आयोजित सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुखिया रामफल सिंह की अध्यक्षता व वाईपी सिंह के संचालन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार वल्लभ भई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। बाद में हुई बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एडवोकेट प्रमोद कसाना ने कहा कि गुर्जर समाज एकजुट होकर समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने का काम करें। नशाखोरी पर प्रतिबंध लगे और महिलाओं को भी भागीदार बनाये।

