Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

शराब ठेके के अंदर मिला सेल्समैन का फांसी लगा शव

  • युवक के ससुरालियों ने लगाया हत्या का आरोप, सेल्समैन की मौत से क्षेत्र में फैली सनसनी

जनवाणी संवाददाता |

भोपा: थाना क्षेत्र के गांव कासमपुरा में शराब ठेके के अंदर सेल्समैन का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई सूचना पर मौके पर पहुंचीं भोपा पुलिस ने जानकारी करते हुऐ सेल्समैन के शव को पंखे से नीचे उतारा औऱ जांच पड़ताल कर युवक के शव का पचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया सुचना पर पहुंचे युवक के ससुराल पक्ष के लोगो ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है।

भोपा थाना क्षेत्र के गांव रहकडा निवासी संदीप पुत्र कलीराम ग्राम कासमपुरा में स्थित देशी शराब के ठेके पर सेल्समैन की नौकरी करता था परिजनों ने बताया की युवक शनिवार के दिन शराब के ठेके पर नौकरी करने के लिए आया था। रविवार की देर रात लगभग 9 बजे वह घर से खाना खाकर ठेके पर चाबी देने की बात कह कर अपनी मोटरसाइकिल से वापिस घर से चला गया था। मृतक युवक रात्रि में चाबी देने के बाद वापस घर नहीं लौटा। सुबह सवेरे जैसे ही शराब के ठेके की दुकान खुलने के समय एक ग्रामीण शराब लेने के लिए ठेके पर पहुंचा तो उसे शराब के ठेके का दरवाजा बंद मिला। उसने जैसे ही दरवाजा अंदर को जोर से धकेला तो अंदर सेल्समैन का शव पंखे पर लटका हुआ देखकर युवक ने शोर मचा दिया।

जिसमें आस-पड़ोस के ग्रामीण व राहगीर इकट्ठा हो गए सेल्समैन संदीप का शव पंखे पर झूल रहा था जिसकी सूचना ग्रामीण ने अन्य ग्रामीणों को दी घटना की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई सूचना मिलने पर पहुंची भोपा पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही ग्रामीण व परिजनो में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है युवक की मौत से मां कुंती पत्नी अलका पुत्री कनक हिमांशी व पुत्र देवराज का रो रो कर बुरा हाल है।

ससुराल पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

शराब ठेके पर कार्यरत मृतक संदीप पुत्र कलीराम की शादी भोपा थाना क्षेत्र के गांव बहुपुरा निवासी अलका के साथ हुई थी युवक की मौत की सूचना पर पहुंचे अलका के परिजनों ने युवक की आत्महत्या करने से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया है मृतक के साले कमल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक का किसी से व घर में कोई किसी प्रकार का विवाद नहीं चल रहा था जिससे वह आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठा सके किसी ने संदीप की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img