Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

खतौली शुगर मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ हुआ

  • हवन यज्ञ के बाद चेन मशीन में गन्ना डालकर किया गया पेराई का शुभारम्भ

जनवाणी संवाददाता |

खतौली: त्रिवेणी शुगर मिल खतौली में सोमवार को पेराई सत्र 022/23 का शुभारंभ हवन यज्ञ के साथ विधि विधान से किया गया। इस दौरान पंड़ित ने मिल परिसर में पूजा अर्चना कराई, पूजा में मुख्य यजमान शुगर मिल के उपाध्यक्ष डाॅ अशोक कुमार सिंह और ए के सिंह मौजूद रहे, हवन यज्ञ में खतौली विधायक विक्रम सैनी, जिला पंचायत सदस्य प्रमोद अन्ना, जिला गन्ना अधिकारी, एसडीएम जीत सिंह राय, सीओ राकेश कुमार सिंह कोतवाल संजीव कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने हवन में पूर्ण आहूति देने के बाद विधि विधान से चेन मशीन में गन्ना डाल कर पेराई सत्र का शुभारंभ किया, इस अवसर पर डाॅ अशोक कुमार ने बताया कि चीनी मिल शुरू किए जाने से पहले ही 70 हजार कुंतल मिल में आ चुका है, गन्ना तौल केंद्र पर गन्ना लाने वाले किसानों को डेढ़ लाख कुंतल इंडेट जारी कर दिया गया था।

तौल केंद्र पर गन्ना आने लगा है। शुगर मिल जीएम अशोक सिंह ने बताया इस वर्ष पहले के मुकालबे 5 दिन पेराई सत्र पहले से आरंभ हो रहा है। पेराई के साथ चीनी उत्पादन में चीनी मिल का प्रभाव एशिया में बड़े पैमाने पर माना जाता है, नए सत्र पर मिल में सबसे पहले गन्ना ट्राली और बोगी लेकर पहुंचने वाले किसान को सम्मानित भी किया जाएगा, खतौली के शुगर मिल की जनपद में सबसे अधिक पेराई क्षमता है। मिल में एक दिन में 1.60 लाख कुंतल गन्ना पेराई होती है। गन्ने की कमी के कारण भी सवा लाख कुंतल तक गन्ना पेराई होती है।

जीएम डा. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष भी गन्ने की पैदावार अच्छी होने से कई लाख कुंतल गन्ने की चीनी मिल में पेराई की गयी थी, जो एशिया में पहले स्थान पर है इस अवसर पर ओ पी मिश्रा, सुशांत ठाकुर, डाॅ ए एन पाण्डेय, डी पी सिंह, कुलदीप राठी, विजय सोम, सुनील कुमार, सोसाइटी चेयरमेन ओमवीर सिंह, पूर्व चेयरमैन ऋषिपाल भाटी, जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर प्रमोद अन्ना, रमेश भाटी बुआडा, रामनिवास, बब्लू, प्रवेश लटूरा, रामचन्द्र प्रधान, सुनील प्रधान भैसी, प्रशांत डायरेक्टर सहित नगर व देहात के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: क्रिकेट फैंस के लिए राहत, रेलवे चलाएगी फाइनल मैच के लिए विशेष ट्रेन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार को अहमदाबाद में होने...

West Asia War: ईरान पर अब तक का सबसे खतरनाक हमला? अमेरिका और इस्राइल की नई रणनीति

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव...
spot_imgspot_img