Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

बढ़ते अपराधों को लेकर सपाइयों ने कलक्ट्रेट में भरी हुंकार

  • राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा

वरिष्ठ संवाददाता |

सहारनपुर: समाजवादी पार्टी कार्यकताओं ने सूबे में बच्चियों व महिलाओं के साथ हो रही दुष्कर्म की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की और सरकार पर हर मोर्चे पर फेल होने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। इस बाबत राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर अपराध पर अंकुश लगाये जाने की मांग की।

इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसेन ने कहा कि उप्र में हत्या, लूट, अपहरण व बलात्कार की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार कुछ नहीं कर सकी है। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है।

सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष व नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि भाजपा शासन में महिलाओं के साथ वर्ष 2017 में 56011,वर्ष 2018 में 59445, वर्ष 2019 में 59853 अपराध हुए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो की रिपोर्ट के मुताबिक पूरे देश के सापेक्ष उ0प्र0 में अपराधी की संख्या 14.3 प्रतिशत है, जो पूरे देश में सर्वाधिक है।

पूर्व मन्त्री सरफराज खान ने कहा किस सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली केंद्र व उप्र की भाजपा सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। विरोधी दलों के नेताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी विफलता छिपाने के लिए भाजपा सरकार विरोधी दलों के नेताओं का दमन कर रही है।

जिला उपाध्यक्ष सुहेल राणा व रामपुर मनिहारान विधानसभा प्रभारी जसवीर सिंह वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा सरकार दलितों, वंचितो और समाज के कमजोर वर्गो के हितो की पूरी तरह अनदेखी कर रही है जिससे प्रदेश मे सवैधानिक संकट की स्थिति बन गयी है।

प्रदर्शनकारियों में सपा महानगर अध्यक्ष मोहम्मद आजम शाह, अमित गुर्जर, गुलजार सलमानी, नदीम कुरैशी, सचिन भारद्वाज, कुलदीप यादव, तौफिक जग्गी, महजबीं खान, हसीन कुरैशी, राजेश सैनी बड़कला, संदीप यादव, विशाल यादव,जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसेन के प्रतिनिधि प्रवीन बांदूखेड़ी, जिला सचिव प्रमोद तोमर, राव वजाहत, ओमी पंवार, आकाश पंवार खटीक, ओमी पंवार, सहदेव गुर्जर, फैसल सलमानी, नवाब गुर्जर, मांगेराम कश्यप, अफजाल खान, रतन यादव, देवेन्द्र, वीरेन्द्र तोमर, जमाल साबरी, मुस्तफा नवाजपुर आदि सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img