Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

दिल्ली की फैक्टरी में लगी भीषण आग, दो लोग जिंदा जले

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के नरेला इलाके में एक फुटवियर फैक्टरी में भीषण आग लग गई है। आग की चपेट में आने से दो मजदूरों की झुलसकर मौत हो गई। जबकि कुछ लोग झुलस गए हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है, सभी की हालत स्थिर है। आग की चपेट में आकर जान गंवाने वाले लोगों की पहचान की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, नरेला इलाके से सुबह 9.35 बजे फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिलने पर 10 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। फैक्टरी की पहले और दूसरे तल पर आग लगी थी। आग लगने की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है।

भीषण आग की लपटों में कई लोग घिर गए। दमकल विभाग की टीम ने तीन लोगों को बचा लिया। जबकि दो लोगों की मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने बताया कि आग में झुलसकर दो लोगों की मौत हुई है। आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img