- खेतों में नलकूपों पर चोरी की घटना को देते थे अंजाम
जनवाणी संवाददाता |
ऊन/झिंझाना: पुलिस ने अन्तरजनपदीय चोर गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से नलकूपों से चोरी किया हुआ तांबे का तार, बाइक व अन्य सामान बरामद किया है। एसपी अभिषेक द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत झिंझाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो बदमाशों विनीत पुत्र सतपाल और परदेशी पुत्र प्रवीन उर्फ परविंद निवासी ग्राम कल्लरहेडी थाना गंगोह जनपद सहारनपुर बताए हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से नलकूपों पर हुई चोरी घटनाओं में तांबे का तार व अन्य सामान, बाइक आदि बरामद की।
बदमाश अंतरजनपदीय गिरोह के सदस्य हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि 16 जुलाई को उन्होंने सतपाल निवासी काबडौत, 28/29 जुलाई की रात को प्रमोद निवासी ग्राम लिसाढ़ थाना शामली, 13/14 सितंबर की रात को सुरेंद्र निवासी काबड़ौत, 18/19 सितंबर को अरविंद, 26 सितंबर को विजेंद्र निवासीगण लिसाढ़ के नलकूपों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। ट्यूबवेलों का सामान चोरी कर लेने के संबंध में थाना कोतवाली शामली पर मुकदमें भी दर्ज किए गए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ट्यूबवेलों से चोरी किया गया तांबे का तार 15 किलो, घटना में प्रयुक्त बाइक, अवैध छुरे आदि सामान बरामद किया है।

