- गांव सिलावर के ग्रामीणों ने बताया मिनी बाईपास जनुपयोगी
जनवाणी संवाददाता |
शामली: मंगलवार को सिलावर के ग्रामीणों ने दिल्ल-यमुनौत्री हाइवे पर गांव के मिनी बाईपास पर कट बंद किए जाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि सिलावर मिनी बाईपास से निर्माणाधीन कलक्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक आफिस, जिला पंचायत आफिस, बीएसए समेत अनेक सरकारी दफ्तरों जाने-आने व दर्जनों गांव का शॉर्ट रास्ता है। मिनी बाईपास का कट बंद किए जाने से ग्र्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस सम्बंध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से भी शिकायत की थी। जिस पर जिलाधिकारी ने एनएचएआई को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया था, लेकिन दो माह का समय बीत जाने के बाद भी एनएचआई के द्वारा उक्त मिनी बाईपास पर कट नहीं खोला गया। जिसके चलते मंगलवार को ग्रामीणों ने दिल्ली-यमुनौत्री नेशनल हाइवे पर धरना-प्रदर्शन किया। हंगामे की सूचना पर एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर शिवराज सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किर हाइवे पर कट खुलवाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर चौ. वीरपाल सिंह, कमलराज, योगेंद्र सिंह, जगबीर फौजी, पिंटू, विनय, मदन, बेगराज, विनोद, नरेंद्र सिंह, धीर सिंह आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

